180 देशों में एक साथ गूंजा नवकार महामंत्र, रतलाम में ऐतिहासिक आयोजन

रतलाम। विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर रतलाम में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में हजारों धर्मावलंबियों ने एक साथ नवकार महामंत्र का जाप किया। जीतो चैप्टर रतलाम द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिल्ली के विज्ञान भवन से हुआ, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जुड़े। विश्व स्तर पर 180 देशों में एक साथ आयोजन चला।रतलाम के जैन स्कूलों, जीतो लेडीज विंग और हजारों पंजीकृत सहभागियों ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here