Nawazuddin Siddiqui Saif Ali Khan Starrer Sacred Games Season2 To Be Launched On Netflix In June Or July Of Current Year | नवाजुद्दीन-सैफ स्टारर Sacred Games के फैंस के लिए खुशखबरी, इस महीने में आएगा दूसरा सीजन



सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जोड़ी ‘सेक्रेड गेम्स’ में काफी पसंद की गई थी। दोनों की जोड़ी ने इस वेब सीरीज में कमाल का काम किया था जिसकी काफी चर्चाएं हुई थीं और अब इन दिनों इसके दूसरे सीजन यानी ‘सेक्रेड गेम्स 2’ की शूटिंग चल रही है। जल्द ही ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर प्रसारित की जाएगी जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अब शो के फैंस के लिए हम एक खुशखबरी लेकर आये हैं। tellychakkar की रिपोर्ट के मुताबिक नेटफ्लिक्स Sacred Games Season 2 को इसी साल जून या जुलाई में लॉन्च करेगा। हालांकि नेटफ्लिक्स की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

सेट से लीक हुईं तस्वीरें

हाल ही में शो के सेट से सैफ की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थी. इन तस्वीरों में सैफ सरताज सिंह के किरदार में दिख रहे हैं.

saif ali khan


आपको बता दें कि, ‘सेक्रेड गेम्स’ के पहले भाग में नवाजुद्दीन, राधिका आप्टे और सैफ अली खान नजर आए थे. सीरीज के दूसरे हिस्से में भी यही सारे कलाकार फिर से नजर आएंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here