Naxal Terror: अपने नेताओं के इनकाउंटर का बदला ले रहे नक्सली, 9 महीने में 4 ग्रामीणों को मौत के घाट उतारा

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नेताओं का बदला लेने के लिए मुखबिरों को निशाना बना रहे नक्सली. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Naxal Terror in Chhattisgarh: साल 2019 और 2020 में नक्सलियों के दो बड़े नेताओं के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने से बौखलाए नक्सल संगठन. पुलिस की मुखबिरी करने वालों की लगातार हत्या से सतर्क हुए सुरक्षाबल.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में माओवादी लगातार अपनी रणनीति बदलते रहते हैं. कभी पुलिस पर हमला तो कभी ग्रामीणों की हत्या करने से नहीं चूकते. धमतरी में नक्सलियों ने बीते 9 महीने में चार युवकों की हत्या कर दी है. ये सभी हत्याएं पुलिस के लिए मुखबिरी का आरोप लगा कर की गई हैं. नक्सली हर हत्या के बाद लाश के पास पर्चा जरूर छोड़ते हैं, जिसमें वह बदले की बात का जिक्र करते हैं. गौरतलब है कि ये सभी हत्याएं उन मुठभेड़ों के जवाब को लेकर की जा रही हैं, जिसमें पुलिस ने नक्सलियों के कई बड़े नेताओं को मार गिराया था.

पिछले साल जून में नगरी के बोड़रा निवासी गेदलाल यादव को मार दिया गया. 20 नवंबर 2020 कोखल्लारी के करही निवासी सरपंच पति नीरेश कुंजाम को मौत के घाट उतार दिया गया. 15 फरवरी 2021 को नगरी के घोरागांव निवासी अमरदीप मरकाम को तो 10 मार्च 2021 को नगरी थाना के गादुल बाहरा निवासी प्रहलाद नेताम को घर से उठाकर ले जाने के बाद मार डाला गया. नक्सलियों की इस हरकत को देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है. वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को अकेले बाजार या भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाने का निर्देश दिया है.

लगातार मर्डर से फिर बढ़ा खौफ

आगे पढ़ें

2 साल में दो बड़े एनकाउंटर

दरअसल 2019 और 2020 में पुलिस ने दो बड़े नक्सली लीडरों का एनकाउंटर किया था. ये हालांकि पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी रही, लेकिन इससे नक्सली संगठन बौखला गए हैं. इसी बौखलाहट में नक्सली हर हाल में बदला लेने की नीति पर उतर आए हैं. नक्सलियों के राडार पर वे सभी लोग हैं जो पुलिस के संपर्क में हैं या थे. नक्सली लगातार ऐसे लोगों की निगरानी करा रहे हैं. ऐसे किसी भी शख्स के पीछे नक्सलियों ने अपने आदमी लगा रखे हैं. जैसे ही मौका मिलता है, मुखिबरी के शक में इन लोगों को मौत के घाट उतार दिया जाता है.

2 साल में दो बड़े एनकाउंटर

आगे पढ़ें

जवानों को अकेले बाजार न जाने की ताकीद

धमतरी में भाकपा की नुआपाड़ा डिविजन कमेटी सक्रिय है. हालांकि पुलिस ने भी सर्चिंग बढ़ा दी है. नक्सलियों ने इसका भी तोड़ ढूंढ निकाला है. नक्सली अब छोटे-छोटे ग्रुप में काम कर रहे हैं, ताकि एनकाउंटर से बच सकें और बदला लेने की कार्रवाई भी कर सकें. धमतरी एसपी बीपी राजभानू ने बताया कि प्रभावित थाना क्षेत्र के पुलिस जवानों को खास सतर्क रहने को कहा गया है. ये भी ताकीद की गई है कि वो गांवों में लगने वाले बाजार या मेलों में अकेले न जाएं.

जवानों को अकेले बाजार न जाने की ताकीद

आगे पढ़ें






Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here