Naxalites run away by police retortion, cadres big leader injured

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सर्चिंग के दौरान जिस तरह से खून के धब्बे मिले हैं उससे लगता है कि ज्यादा संख्या में नक्सली घायल हुए हैं.

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सर्चिंग के दौरान जिस तरह से खून के धब्बे मिले हैं उससे लगता है कि ज्यादा संख्या में नक्सली घायल हुए हैं.

ग्रामीणों से यह पता चला कि ये नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन के थे. पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में उनका एक बड़ा नक्सल कैडर गंभीर रूप से घायल हुआ है.

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोंडागांव (Kondagaon) जिले में नक्सलियों (Naxalites) ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी. हालांकि इस बार मुठभेड़ में फोर्स को किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुआ. बल्कि उल्टे नक्सलियों को पीठ दिखाना पड़ा.

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि गुरुवार को मर्दापाल थाना से जिला बल थाना और डीआरजी की संयुक्त टीम ग्राम खड़पड़ी, आदवाल, पदनार, मंगवाल और टेकापाल इलाके में गश्त पर निकली थी. इसी दौरान आदवाल के टोंडाबेड़ापारा इलाके में घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग दल पर फायरिंग कर दी. जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग खड़े हुए.

दोबारा सर्चिंग ऑपरेशन में मिले खून के धब्बेजंगल में फायरिंग बंद होने के बाद फोर्स ने इलाके में फिर से सर्चिंग अभियान शुरू किया. इस दौरान ग्रामीणों से यह पता चला कि ये नक्सली पूर्वी बस्तर डिवीजन के थे. पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में उनका एक बड़ा नक्सल कैडर गंभीर रूप से घायल हुआ है. एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि सर्चिंग के दौरान जिस तरह से खून के धब्बे मिले हैं उससे लगता है कि ज्यादा संख्या में नक्सली घायल हुए हैं.

वारदात की फिराक में थे नक्सली

बीते जनवरी महीने में नक्सलियों ने आदवाल में वन विभाग के लकड़ी चट्टे पर आग लगा दी थी. सर्चिंग के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि ये नक्सली ग्राम आदवाल क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में आए थे. इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस टीम के किसी जवान या किसी ग्रामीण व आमजन को कोई हानि नहीं हुई है. इलाके में कोंडागांव पुलिस व आईटीबीपी 41वीं वाहिनी के सुरक्षा बलों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा हैं. फिलहाल मामले में थाना मर्दापाल में मामला किया गया है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here