मां वाग्देवी मंदिर भोजशाला में आज सनातनी योद्धा नाजिया इलाही खान सहित हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने मां वाग्देवी सरस्वती का दर्शन पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ कर आरती की, आपको बता दे कि देश भर में नाजिया इलाही खान मुस्लिम होने के बावजूद हिन्दू सनातन धर्म को मानती हे और अपने बेबाकी बयान के लिए प्रसिद्ध हे आज भोजशाला में मां सरस्वती का दर्शन पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ कर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या मथुरा काशी और भोजशाला के बाद देशभर जिन जिन मंदिरों पर मुस्लिम आक्रांतों ने हमले कर उन्हें नष्ट किया हे उनका गौरव पुनः प्राप्त करेंगे,
नाज़िया इलाही ने विश्व में हिन्दू सनातन धर्म को सर्वश्रेष्ठ बताया हे उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मुस्लिम समाज में तीन तलाक के साथ साथ तीन बार कबूल कहने की प्रक्रिया को भी बदलने की बात कही आपको बता दे कि आज शुक्रवार जुम्मे का दिन होने के बावजूद भोजशाला में माँ सरस्वती का पूजन दर्शन और हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होकर नाजिया इलाही ने मुस्लिम समाज को कट्टरपंथी विचार धारा को बदलने की बात कही, उनके इस दौरे के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे..
बाईट – 1 – नाज़िया इलाही खान, सनातनी योद्धाधार से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट


