NCB caught this years biggest opium consignment in Rajasthan

राजस्थान में एनसीबी ने पकड़ी इस साल की अफीम की सबसे बड़ी खेप

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पकड़ी गई अफीम.

नई दिल्ली:

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने राजस्थान (Rajasthan) के चित्तौड़गढ़ से 233 किलो से ज्यादा अफीम (Opium) की खेप पकड़ी है, जो इस साल सबसे बड़ी बरामदगी है. इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एनसीबी के डायरेक्टर ऑपेरशन केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक एक खुफिया सूचना के मुताबिक चित्तौड़गढ़ के गांव शादी गांव में आर लाल नाम के शख्स के ठिकानों पर छापेमारी करने पर 233 किलो से ज्यादा अफीम बरामद हुई. 

यह भी पढ़ें

यह अफीम राजस्थान और मध्यप्रदेश में ड्रग तस्करों को सप्लाई होनी थी. आर लाल से पूछताछ के बाद राजस्थान के भीलवाड़ा के रहने वाले दूसरे शख्स एमके धाकड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया. ये शख्स ड्रग्स तस्करों की मदद करता था. 

एनसीबी के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अफीम की खेती हो है, लेकिन खेती वही कर सकते हैं जिनको सरकार ने लाइसेंस दिया हो. सरकार ये भी निर्धारित करती है कि एक हेक्टेयर में कितनी अफीम पैदा करना है. इसका प्रयोग दवा में होता है. लेकिन कई किसान इसे अवैध तरीके से ड्रग तस्करों को सप्लाई कर देते हैं. इस केस में भी यही देखने को मिला है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here