Neha Kakkar: कभी ऐसी दिखती थीं सिंगिंग क्वीन नेहा कक्कड़, आज नहीं है किसी एक्ट्रेस से कम – neha kakkar she is a true fashionista then and now

बॉलीवुड की सबसे चुलबुली सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपने गानों से ही नहीं बल्कि अपनी कमाल की ड्रेसिंग सेंस भी लोगों के बीच बनी रहती हैं। इंडियन आइडल से अपने करियर की शुरूआत करने वाली नेहा देखते ही देखते काफी बदल गईं हैं।

Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलीवुड से लेकर पंजाबी गानों में धूम मचाने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी मदहोश आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली नेहा एक प्रतिभाशाली गायिका हैं जिन्हें ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’ कह सकते हैं। अपनी सिंगिंग टैलेंट से ही नहीं बल्कि नेहा अपने फैशन स्टाइल से भी किसी को अपने आगे टिकने नहीं देती। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें मैडम का कमाल का ड्रेसिंग सेंस देखने लायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं नेहा पहले इतनी स्टाइलिश और फैशनेबल नहीं थीं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ नेहा ने अपने स्टाइल पर भी खूब ध्यान दिया। ऐसे में आज हम आपको दिखाते हैं कि नेहा के ट्रांसफॉर्मेशन की कुछ ऐसी तस्वीरें, जिसे देखने के बाद आप भी कहेंगे कि वो पहले से कितनी स्टाइलिश और ग्लैमर्स हो गई हैं।

इंडियन आइडल शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने पहुंची नेहा कक्कड़ वाइट बोटनेक टॉप, वाइट डेनिम जैकेट और वाइट कैपरी में नजर आई थीं। डार्क कॉम्प्लेक्शन होने के कारण उनका मेकअप सिंपल था, स्मोकी आईज न्यूड लिपकलर और कर्ली हेयर्स नेहा के लुक को पूरा कर रहे थे। इतना ही नहीं, नेहा की पुरानी तस्वीरों पर आप नजर डालेंगे तो आप देखेंगे कि नेहा ज्यादातर नो मेकअप लुक में नजर आती थीं। हालांकि उस वक्त भी उनके ड्रेसेस में वेस्टर्न स्टाइल शामिल था,लेकिन वो कभी-कभार ही देसी अवतार में नजर आती थीं। कर्ली हेयर्स के साथ उनकी क्यूट स्माइल उस वक्त उनकी पहचान बन चुकी थी। मां बनने के बाद बोल्ड सनी लियोनी का यूं बदल गया कपड़े पहनने का अंदाज

NBT

NBT

NBT

NBT

NBT

बॉलीवुड की गलियों में अपने कदम बढ़ाने के साथ-साथ नेहा ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल पर भी खूब काम किया। नेहा की हाइट भले ही कम हो, लेकिन उनका फैशन का जलवा कई गुना बड़ा है। आज वो इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे उन्हें खुद को स्टाइलिश दिखाना है। कभी नो मेकअप में नजर आने वाली नेहा ने अब लाइट और न्यूड मेकअप को अपने रूटीन में शामिल कर लिया है।

NBT

NBT

नेहा के आउटफिट्स की बात करें तो समय के साथ-साथ उसमें भी काफी चैंजेस देखने को मिला है। नेहा जहां पहले सिंपल जींस, वन पीस या फ्लेयर्ड ड्रेसेस में नजर आती थीं,अब वह एक से बढ़कर एक साड़ी और लहंगे में दिखाई देने लगी हैं। बोट नेक, V शेप, ऑफ शोल्डर, सेप्रेट्स ड्रेसेस अब उनकी वॉर्डरोब का हिस्सा हैं। लेकिन इतना स्टाइलिश होने के बाद भी नेहा ने कभी अपने कपड़ों में वल्गर एलिमेंट शामिल नहीं किया। ऑफ शोल्डर, सेप्रेट्स, क्रॉप टॉप होने के बावजूद पेट से नाभि तक के बीच के एरिया को नेहा हमेशा कवर करती हुईं नजर आती हैं। अपने कर्ली बालों का पीछा छोड़ अब मिडल पार्टिंग स्ट्रेट हेयर्स में नजर आती हैं।‘Kasautii Zindagi Kay’ की प्रेरणा साड़ी में लगती हैं बेहद खूबसूरत, आप भी ले सकती हैं इनसे टिप्स

NBT

NBT

NBT

NBT

Web Title neha kakkar she is a true fashionista then and now(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here