रीवा में का बा को लेकर नेहा सिंह राठौर का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल रीवा सांसद की नाकामियां गिनाती आई नजर।

मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का रीवा में का बा को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमे वो रीवा भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की नाकामियां गिनाती नजर आ रही है। गाने के माध्यम से वो जनप्रतिनिधि से सवाल पूछती नजर आ रही है की रीवा में का बा हालांकि नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

लोकागायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर अपने गीतों के माध्यम से मंहगाई, भ्रष्टाचार, और सरकार की नाकामियों पर सवाल और व्यंग करती है हालांकि कई बार वो अपने गीतों को लेकर विवादों में भी घिर चुकी है। इन दिनों लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां है ऐसे में नेहा सिंह राठौर का रीवा में का बा को लेकर एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जो सुर्खियों में है। इस वीडियो के माध्यम से वो रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की नाकामियां गिनाती नजर आ रही है और उनसे सवाल पूछ रही है की रीवा में का बा। वीडियो के माध्यम से वो कहती नजर आ रही है की भारी भ्रष्टाचार भा मिलत नही रोजगार भा रीवा में का बा इसके साथ ही रीवा सांसद पर वो कटाक्ष करती नजर आ रही है। हालांकि इसके पहले भी वो सीधी पेशाब कांड, व्यापम घोटाले समेत कई मुद्दों पर अपने गाने के जरिये मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर सवाल उठा चुकी हैं। मध्य प्रदेश के रीवा लोकसभा सीट में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव भी होने जा रहे हैं उसके पहले नेहा सिंह राठौर का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/04/VID-20240418-WA0000.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here