Neil Nitin Mukesh Daughter Nurvi in sari: नील नितिन मुकेश की लाडली ने छोटी सी उम्र में ही पहनी साड़ी, तस्वीरें देख फैंस बोले- सो क्यूट – neil nitin mukesh daughter nurvi wear a sari for the first time

इस बात में कोई दोराय नहीं कि फैशन के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सबसे आगे हैं। स्टाइलिश दिखने वाली ड्रेसेस के साथ जूते, कैसी एक्ससेसरीज़ पहननी है, यहां तक कि साथ में कैसा मैचिंग का बैग कैरी करना है, बी-टाउन हसीनाएं इन तमाम बातों का ध्यान रखना नहीं भूलतीं। लेकिन तब क्या जब इन स्टार्स को पीछे छोड़ उनके बच्चे आगे निकल जाएं। जी हां, अभी तक सबसे फैशनेबल स्टारकिड्स की लिस्ट की में सारा अली खान, अनन्या पांडे, सुहाना खान और खुशी कपूर का नाम ही शामिल था। लेकिन अब लगता है कि बहुत जल्द एक नया नाम जुड़ने वाला है, जो इन स्टारकिड्स को टक्कर देने में सबसे आगे होगी।

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश की 2 साल की बेटी नुर्वी नील मुकेश को तो आप सभी अच्छे से जानते होंगे, जिन्होंने छोटी सी उम्र में ही सभी को अपना दीवाना बनाया हुआ है। अक्सर नील नितिन अपनी बेटी नुर्वी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं अब बीते दिन एक्टर ने गणेश चतुर्थी के खास मौके से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें उनकी लाडली यानी नुर्वी नील मुकेश महाराष्ट्रीयन लुक में सजी-धजी नजर आ रही हैं।सबसे दिलचस्प बात यह है कि बप्पा को खुश करने के लिए नुर्वी ने पहली बार साड़ी पहनी है। अंकिता लोखंडे ने मराठी मुलगी बन गणपति बप्पा से की प्रार्थना, तस्वीरें ऐसी जो चुरा लेंगी दिल

नुर्वी नितिन मुकेश

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर जहां बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर स्टारकिड्स तक सब एक से बढ़कर एक ऑउटफिट में दिखाई दिए तो वहीं नुर्वी नितिन मुकेश पहली बार साड़ी पहन सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही थीं। नुर्वी के ओवरऑल लुक की बात करें तो गणेश पूजा के लिए यह ड्रेस खासतौर पर उनके लिए डिज़ाइन कराई गई थी, जिसे रेडीमेड साड़ी स्टाइल में तैयार किया गया। साड़ी में बनी प्लीट्स एकदम स्कर्ट की तरह थी वहीं साड़ी के पल्लू को खुला छोड़ा था।

नुर्वी नितिन मुकेश

यही नहीं, नुर्वी के लुक को महाराष्ट्रीयन टच देते हुए माथे पर बिंदी, बालों की पोनी, मांग में बोरला और गले में क्यूट सा पारंपरिक हार पहनाया गया था, जिसमें उनकी क्यूटनेस देखते ही बन रही है। बता दें कि नील ने गणेश चतुर्थी के मौके पर फैमिली के साथ भी कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें नुर्वी का चुलबुला अंदाज देखने लायक है। 6 महीने की बेटी के लिए शिल्पा शेट्टी ने बनवाई ये स्पेशल ड्रेस, मैचिंग के कपड़ों में मां-बेटी की जोड़ी लगी कमाल

नुर्वी नितिन मुकेश


खैर जो भी हो, हमें तो नील नितिन मुकेश किन लाडली नुर्वी नील मुकेश का बप्पा को खुश करने का यह तरीका बेहद ही पसंद आया। वैसे आपका नुर्वी की इस क्यूटनेस पर क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here