new daily covid 19 cases in america on rise to 228000 latest all time high | America के सभी राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, विशेषज्ञों को सता रहा इस बात का डर

वाशिंगटन: अमेरिका (America) में छुट्टियों के बीच कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेषज्ञों की मानें तो छुट्टियों में लोग एक दूसरे से मिलते हैं, एक दूसरे के घर जाते हैं, ऐसे में संक्रमण के मामलों में और वृद्धि होने की आशंका है.

‘जॉन हॉपकिन्स’ विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को देशभर से संक्रमण के 2,28,000 मामले सामने आए जो एक दिन में आने वाले सर्वाधिक मामले हैं. इससे एक दिन पहले 2,17,000 मामले सामने आए थे.

अमेरिका में शुक्रवार को कोविड-19 (COVID-19) के कारण 2,607 लोगों की मौत हुई.

लोगों ने हिदायतों को किया नजरअंदाज
थैंक्सगिविंग’ के दौरान लोगों ने घर पर रहने और पर्व को केवल परिजनों के साथ ही मनाने की हिदायतों को नजरअंदाज किया और कई राज्यों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले बढ़ गए.

शनिवार को संक्रमण के 6,799 नए मामले
महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से यह दूसरी बार है जब एरिजोना में शनिवार को संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए. यहां के अस्पताल मरीजों से पटे पड़े हैं. शनिवार को यहां संक्रमण के 6,799 नए मामले सामने आए. नॉर्थ कैरोलाइना में शनिवार को संक्रमण के 6,018 नए मामले सामने आए.

राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ. मेन्डी कोहेन ने कहा, ‘यहां प्रतिदिन पांच हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे और एक हफ्ते से भी कम वक्त में अब छह हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं.’

वैज्ञानिकों का दावा- Molnupiravir से 24 घंटों में ठीक होंगे Covid-19 के मरीज
इंडियाना में संक्रमण के 7,793 मामले सामने आए. वहां के स्वास्थ्य विभाग ने कहा, ‘यह चिंताजनक है.’

ओक्लाहोमा में शनिवार को कोविड-19 के 4,370 मामले और मिशिगन में 9,854 नए मामले सामने आए.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here