MP में नई आबकारी नीति लागू, शराब दुकानों के बार, अहाते बंद

  • सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार के नैतिक निर्णय का दिखेगा असर

भोपाल, ब्यूरो। मध्य प्रदेश में शनिवार से नई शराब नई आबकारी नीति लागू हो गई है। इसके तहत अहातों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। प्रदेश में अब न ही बार खुल पाएंगे और न ही शराब की दुकान में बैठकर शराब पीने की व्यवस्था रहेगी। आपको बता दें कि पिछले महीने ही नई आबकारी नीति को मध्य प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी थी, जिसे 1 अप्रैल से लागू किया जाना था। नई आबकारी नीति में शराब की दुकानों को खोलने से लेकर पीने तक के लिए नए नियम बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश की शिवराज जी चौहान सरकार ने नई शराब नीति में फैसला लिया था कि राज्य के अंदर 1 अप्रैल के बाद से कोई अहाते नहीं खुलेंगे। प्रदेश में नए रेट से शराब की बिक्री की जाएगी।

ये नियम होंगे प्रभावी
धार्मिक संस्थानों या शिक्षण संस्थानों से 100 मीटर के पास खुलने वाली दुकानों पर कार्रवाई का सीधा अधिकार प्रशासन को दिया गया है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों का लाईसेंस हमेशा के लिए कैंसिल भी किया जाएगा। कोई व्यक्ति सड़क या सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान करेगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लिया नैतिक निर्णय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार राज्य में शराब की खपत कम करने के लिए अहातों को बंद करने का फैसला लिया गया था। इसके बंद होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब पीने वालों की संख्या में कमी आएगी। अक्सर देखा जाता है कि लोग अहातों पर शराब पीते हैं उसके बाद गाड़ी ड्राइव करते हैं ऐसे में लोगों को एक्सीडेंट का खतरा होता है।


सीएम का संदेश

नई आबकारी नीति की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संदेश दिया था कि प्रदेश में जनभागीदारी से शराब पर अंकुश लगाया जाएगा। अहाते बंद होने से नशे पर नैतिक अंकुश
लगेगा। मुख्यमंत्री की सोच है कि नशे के कारण होने वाले अपराधों पर लगाम लगेगी। सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here