सुपर साइक्लोन ‘अम्फान’ (Amphan Cyclone) के आज पश्चिम बंगाल के तट पर टकराने की संभावना है. इस दौरान 155 से 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है. भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस दौरान बंगाल के तटीय जिलों में भारी बारिश होगी और समुद्र में चार-पांच मीटर ऊंची लहरें उठेंगी.
Cyclone Amphan: ताकतवर हो रहा अम्फान चक्रवात, केंद्र में 200 KMPH पहुंची रफ्तार, हाई अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार यह चक्रवात उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा में काफी रफ्तार में आगे बढ़ रहा है. अनुमान है कि इसकी गति अभी और बढ़ेगी. साइक्लोन अम्फान आज दोपहर तक पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हादिया में टकरा सकता है. चक्रवाती तूफान ओडिशा के पारादीप तट के पास पहुंचने वाला है. सुबह 8:30 बजे यह मात्र पारादीप टत से 120 किलोमीटर दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था. यह सुंदरवन के पास है. मौसम विभाग ने दोपहर तक इसके तट से टकराने की संभावना जताई है.
Bihar Board 10th Results 2020: बस थोड़ा इंतजार, चुटकियों में यूं चेक कर सकेंगे बिहार 10वीं बोर्ड के नतीजे
बिहार स्कूल परीक्षा समिति (BSEB) आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा के रिजल्ट की तरह ही बिहार बोर्ड के मैट्रिक के रिजल्ट के लिए BSEB किसी प्रकार का प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगी, बल्कि प्रेस रिलीज के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. बोर्ड ने 24 मार्च को ही 12वीं के नतीजे जारी कर दिए थे.
नोएडा पहुंची कांग्रेस की 100 बसें, प्रियंका गांधी के निजी सचिव बोले- आज शाम तक यहीं रहेंगे
कोरोना वायरस के संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के कारण गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई मजदूर दूसरे राज्यों से अपने घर जाने के लिए पैदल ही निकल चुके हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश में मजदूरों के लिए बसें चलाए जाने के मामले पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी जारी है.
कोरोना संक्रमण रोकने में WHO की भूमिका की होगी जांच, लापरवाही के हैं आरोप
कोरोना के संक्रमण को रोकने में काफी हद तक कामयाब रहने वाले भारत को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में एक अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है. भारत 22 मई को WHO के एग्जिक्यूटिव बोर्ड का चेयरमैन बनने जा रहा है. भारत दुनिया के उन 10 चुनिंदा देशों में है, जिन्हें अगले तीन सालों के लिए एग्जिक्यूटिव बोर्ड में जगह मिली है. भारत के लिए गर्व की बात ये है कि उसे एग्जिक्यूटिव बोर्ड का चेयरमैन देश चुना गया है. इसके अलावा WHO सदस्य देशों ने कोरोना संक्रमण रोकने में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने का फैसला लिया है.
कोरोना: कंपनियों के निकलने के डर से बौखलाया चीन, कहा- भारत उसकी जगह नहीं ले सकता
कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से दुनिया के ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को देखते हुए भारत की कोशिश है कि औद्योगिक श्रृंखला विस्तार में चीन को पछाड़कर उसकी जगह ली जाए. चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत की ऐसी कोशिशों पर चिंता जताई है.