नई दिल्ली. न्यूज 18 इंडिया के चौपाल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने ढाई साल के सीएम पर हो रही चर्चाओं पर भी बड़ा बयान दिया. सीएम बघेल ने कहा कि गुजरात मॉडल के बारे में 7 साल में कोई नहीं जान पाया कि ये क्या है? अब बीजेपी के लोग भी गुजरात मॉडल की चर्चा नहीं करते. छत्तीसगढ़ मॉडल लोगों की आमदनी बढ़ाने का जरिया है, जिसकी शुरुआत किसानों की कर्जमाफ़ी से हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 44 प्रतिशत जंगल है. देश में वन उपज की 74 प्रतिशत खरीद छत्तीसगढ़ में ही हुई है, क्योंकि हमने वन उपज खरीदने की संख्या सात से 52 फीसदी कर दी है.
सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ‘आदिवासियों की आय में वद्धि हुई है. नोटबंदी के बाद देश मंदी की चपेट में आया. पिछले तीन साल में हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में विकास हुआ है. नोटबंदी-जीएसटी और कोरोना लॉकडाउन में देश मंदी की चपेट में आया, लेकिन छत्तीसगढ़ में विकास दर बढ़ी है. कोरोना काल में देश मंडी की चपेट में रहा, लेकिन छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं है.’ चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘कांग्रेस सेक्युलर पार्टी है और राम वन गमन पथ, गाय की सेवा हमारे लिए आध्यात्मिक मुद्दा हैं, जिस पर हम वोट की राजनीति नहीं करते.’
सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र पर लगाया बड़ा आरोप
चौपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. आरोप लगाते हुए सीएम बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हमारा 20 हजार करोड़ रुपये रोका दिया है. उन्होंने कहा कि जब डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, तो केंद्र में यूपीए की सरकार थी, इसलिए धान खरीदी के समय बारदाने की कमी नहीं हुई. छत्तीसगढ़ में किसानों को नौ हजार रुपये प्रति एकड़ की इनपुट सब्सिडी दी जा रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है. बारदाना देने में केंद्र सरकार के जूट कमिश्नर छत्तीसगढ़ के साथ भेदभाव कर रहे हैं, ये सिर्फ राजनीति है. हमको चावल से एथेनॉल बनाने की मंज़ूरी केंद्र सरकार पिछले तीन साल से नहीं दे रही है.
ये भी पढ़ें: News18india chaupal Live Updates: बघेल बोले-सोनिया जी हमारी नेता पर राहुल गांधी फिर से पार्टी की कमान संभालें
सीएम बघेल बोले- पार्टी हमारी है, हम तय करेंगे कि किसे अध्यक्ष चुनें
छत्तीसगढ़ में ढाई साल के मुख्यमंत्री के चर्चा जोरों पर रही है. न्यूज 18 इंडिया की चौपाल में सीएम भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. सीएम बघेल ने कहा कि ढाई साल की डील जैसी कोई बात नहीं थी. हाई कमान जिस दिन बोले, उसी दिन इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. उन्होंने कहा कि हाई कमान के सामने कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं हुआ. अभी सोनिया गांधी हमारी नेता हैं, लेकिन हम चाहते है कि राहुल गांधी फिर से पार्टी की कमान संभालें. गांधी परिवार के प्रति कांग्रेसजनों और हिंदुस्तान की जनता में विश्वास है. जितना त्याग और बलिदान इस परिवार ने दिया, उसकी मिसाल नहीं है. सीएम बघेल ने कहा, ‘पार्टी हमारी है, हम तय करेंगे कि किसे अध्यक्ष चुनें.’
MSP पर सीएम बघेल का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों ने इतना अनाज उगा दिया है कि 3 साल तक देश में अकाल भी पड़ जाए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा. किसानों की मुख्य मांग है कि एमएसपी पर खरीदी हो. एमएसपी जब लागू हुआ था, तब बाजार में समर्थन मूल्य से ज़्यादा दाम मिलता था. अब उत्पादन बढ़ा तो दाम नहीं मिल रहा, इसलिए किसान एमएसपी चाहते हैं.
आपके शहर से (रायपुर)
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi. हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.
Tags: Bhupesh Baghel, Chhattisgarh news, Farmers Protest, MSP, News18 India Chaupal












