NIA arrested Swapna, Sandeep Nair from Bengaluru in gold smuggling case – एनआईए ने सोना तस्करी मामले में स्वप्ना, संदीप नायर को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया

स्वप्ना सुरेश को हिरासत में ले लिया गया है, साथ ही सारिथ (बाएं) को पहले गिरफ्तार किया गया था.

कोच्चि:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें

तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजनयिक के सामान के जरिये 30 किलोग्राम सोने की तस्करी के मामले में एनआईए ने स्वप्ना समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तिरुवंतपुरम से स्वप्ना, सारिथ और संदीप नायर और एर्णाकुलम के फाजिल फरीद का नाम तस्करी मामले में आरोपियों के रूप में है. एनआईए समेत केन्द्रीय एजेंसियों और सीमा-शुल्क विभाग ने केरल उच्च न्यायालय में उसकी (स्वप्ना) अग्रिम जमानत याचिका विरोध किया था.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here