NIA summons 40 people including farmer leader and Punjabi actor for questioning – एनआईए ने किसान नेता और पंजाबी एक्टर सहित 40 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया

एनआईए ने किसान नेता और पंजाबी एक्टर सहित 40 लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया

किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा को एनआईए ने पूछताछ के लिए बुलाया है.

नई दिल्ली:

किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा (Baldev Singh Sirsa) और पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू (Deep Sidhu) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को जस्टिस फॉर जस्टिस (SFJ) से संबंधित एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है. एनआईए ने न्यायिक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 160 के तहत सिख फॉर जस्टिस से संबंधित मामले में गवाह के रूप में पूछताछ के लिए लगभग 40 लोगों को बुलाया है.

यह भी पढ़ें

पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू को रविवार को तलब किया गया है. एनआईए ने उन्हें इस मामले में पूछताछ के सिलसिले में नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है.

Newsbeep

पुलिस के इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने एक पत्र में कहा है कि “यह प्रतीत होता है कि आप (दीप सिद्धू) नीचे दिए गए मामले के तथ्यों और परिस्थितियों से परिचित हैं, जिसकी मैं जांच कर रहा हूं. आपको को मामले से संबंधित कुछ सवालों के जवाब देने के लिए 17 जनवरी को सुबह 10:00 बजे राष्ट्रीय जांच एजेंसी, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में पेश होना होगा.”

दीप सिद्धू ने आज सोशल मीडिया में फेसबुक प्लेटफॉर्म पर यह पत्र साझा किया है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here