Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके पति निक जोनस ने बेहद स्वीट पोस्ट लिखते हुए दोनों की एक लवी-डवी तस्वीर भी शेयर की। इस फोटो में हमेशा ही फैशनेबल दिखने वाली प्रियंका बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी नजर आईं।
इंस्टाग्राम पर शेयर फोटो में प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस की गोद में बैठी दिखाई दीं। उन्होंने इस दौरान येलो कलर का स्कर्ट टॉप पहना था। इन दोनों पर ही ओवरऑल अकॉर्डियन प्लीट्स डिजाइन थी। स्कर्ट में वेस्ट पर प्लेन वेस्टबेल्ट था, जो प्लीट्स को परफेक्ट फॉल देने में मदद कर रहा था। नीचे की बॉर्डर पर लाइलैक कलर का डेलिकेट प्रिंट डिजाइन उसे और खूबसूरत बना रहा था।
जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर अपने नाम की जैकेट पहने दिखाई दी थीं प्रियंका चोपड़ा
इसके साथ के मैचिंग ब्लाउज में हाई कॉलर डिजाइन थी, जिसके साथ हॉल्टर नेकलाइन और स्लीवलेस डिजाइन को जोड़ा गया था। कॉलर को प्लेन रखने की जगह उस पर हॉरिजॉन्टल प्लीट्स बनाते हुए, राउंड शेप में स्टिच किया गया था। फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टॉप में बैक पर चेन दी गई थी, जो उसे परफेक्ट फिट बना रही थी।

प्रियंका ने इसके साथ ऑफ वाइट कलर के थ्रेड वर्क वाले ईयररिंग्स पहने थे, जो इस ड्रेस के साथ परफेक्ट मैच कर रहे थे। इस बाला ने हमेशा की तरह अपने मेकअप को नैचरल टोन ही रखा था। उन्होंने अपने पाउट को ब्लैक चेरी कलर के मैट फिनिश लिप ग्लॉस से हाईलाइट किया था। यह रंग उनके प्लंप लिप्स को और परफेक्ट बना रहा था।
इस तस्वीर को फैन्स का भी जबरदस्त प्यार मिला। यूजर्स ने कॉमेंट्स के जरिए देसी गर्ल को बर्थडे विश किया और उनके लुक की तारीफ करते हुए कहा कि ‘वह हमेशा की तरह गॉरजस नजर आ रही हैं’।
Source link


