Nick Jonas Gift A Luxurious Mercedes Car To Wife Priyanka Chopra See Picture | निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा को दी तोहफे में आलीशान मर्सिडीज गाड़ी, देखें तस्वीर



बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोन्स इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं. हाल ही में प्रियंका मुंबई आईं थीं जहां उन्होंने अपनी आगामी फिल्म “द स्काई इस पिंक” की शूटिंग को पूरा किया है. वहीं एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही खास पोस्ट किया है. जी हां निक ने प्रियंका को एक नई मर्सिडीज तोहफे में दी है. देखिए एक्ट्रेस की यह खास पोस्ट की हुई गाड़ी की यह खूबसूरत तस्वीर.

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने हाथों के शेम्पेन की बोतल के साथ खड़ी हुईं हैं. उनके हाथों में एक ग्लास है और एक ग्लास निक के हाथों में है जिसे यह जोड़ी मिलकर गाड़ी की खुशी में पी रही है. इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा ” जब पति नंबर वन हो जाए तो पत्नी को मिलती है मर्सिडीज. मिलिए एक्स्ट्रा जोनस से आई लव यू बेबी.” प्रियंका की यह पोस्ट बताती है कि वो निक से कितनी मोहब्बत करती हैं.

[ यह भी पढ़ें: Family Man: दीपिका से शादी के बाद बिल्कुल बदल गए हैं रणवीर अब करते हैं ये सारे काम, पढ़ें ]

प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस अब बहुत जल्द अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने वाली हैं. वहीं खबर है कि प्रियंका बहुत जल्द कई बॉलीवुड फिल्मों में पर भी काम करना शुरू करने वाली हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here