nita ambani-radhika merchant: जब होने वाली ‘सास’ नीता अंबानी के कहने पर राधिका मर्चेंट ने पहनी साड़ी – radhika merchant in sheer grey sari at armaan jain and anissa malhotra reception

नीता अंबानी की होने वाली बहू यानी राधिका मर्चेंट यूं तो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा वाहवाही उन्होंने तब बटोरी जब वह अपनी होने वाली सास के साथ बेहद स्टाइलिश अंदाज़ में मीडिया से रूबरू हुईं।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

आज के समय में अपने लिए सबसे महंगी और हटकर ड्रेस खरीदना अब एक क्लिच कॉन्सेप्ट बन गया है, ऐसा हो भी क्यों ना जब आप निश्चित रूप से किसी डिजाइनर ड्रेस को पहनते हैं तो उसकी चमक वाकई देखने लायक होती है। हालांकि, हम में से बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जो हमेशा अपनी अलमारी में एक डिजाइनर अटायर रखने का सपना देखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो अपने प्रशंसकों को अपनी सहज ड्रेसिंग से अपनी तरफ आकर्षित करते हैं, उन्हीं में से एक राधिका मर्चेंट हैं, जो कभी भी अपने स्टाइल से हमें निराश नहीं करतीं।

नीता अंबानी की होने वाली ‘छोटी बहू’ यानी राधिका मर्चेंट यूं तो जो कुछ भी पहनती हैं उसमें कमाल की नजर आती हैं, लेकिन पारंपरिक फैशन-फॉरवर्ड सिल्हूट्स के लिए उनकी अलमारी में एक खास जगह है। हालांकि, राधिका ने हमेशा ही अपनी सार्टोरिक पिक्स के साथ अपने फैशन गेम को आगे बढ़ाया है।

लेकिन जब भी बात आती है होने वाली सास नीता अंबानी और ननद ईशा अंबानी के स्टाइल स्टेटमेंट को मैच करने की तो वह इस बात को अच्छे से जानती हैं कि कैसे उन्हें दूसरों को खुश करना है। ऐसा ही हमें तब देखने को मिला जब वह अपने ससुराल वालों के साथ करीना कपूर के भाई अरमान जैन के रिसेप्शन में पहुंचीं। बजट में है नीता अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का ये लहंगा, इतने में आप भी ला सकती हैं घर

NBT

यूं तो नीता अंबानी अक्सर ही परिवार के बाकी सदस्यों की तरह राधिका मर्चेंट को मीडिया से रूबरू कराती रहती हैं, लेकिन इस बार वजह थोड़ी खास थी। अरमान जैन-अनिशा मल्होत्रा के रिसेप्शन पार्टी में इस बार नीता अंबानी के साथ-साथ उनके परिवार के बाकी सदस्य भी शामिल हुए थे, जिसमें राधिका मर्चेंट के स्टाइल ने हर किसी को उनका कायल कर दिया। जी हां, इस दौरान राधिका मर्चेंट सीक्विन साड़ी में नजर आई थीं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि उनका यह स्टाइल एकदम होने वाली नई बहू के जैसा था।

NBT

इस पार्टी के लिए राधिका मर्चेंट फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची की डिज़ाइन की हुई सीक्विन साड़ी पहनकर पहुंची हुई थीं, जिसके साथ फ्लोरल बोटकट ब्लाउज उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। वहीं, बात करें उनके ओवरऑल लुक की तो उन्होंने अपने इस रोमांटिक पहनावे को पूरा करने के लिए नाजुक साजो-सज्जा का विकल्प चुना, जिसे उन्होंने हीरे का हार और मैचिंग इयररिंग्स के साथ पेयर किया।

NBT

हालांकि, राधिका मर्चेंट के इस मोनोक्रोम साड़ी का मुख्य आकर्षण उनका डिज़ाइनर ब्लाउज था, जिसे परफेक्ट तरीके से फ्लॉन्ट करने के लिए उन्होंने अपने साड़ी के पल्लू को कमर की साइड से बाएं हाथ की तरफ ड्रेप किया हुआ था। खैर, सटल मेकअप के साथ हमें तो राधिका का यह अवतार काफी पसंद आया।अगर आप चाहें तो आने वाले शादी के मौसम के लिए राधिका के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

Web Title radhika merchant in sheer grey sari at armaan jain and anissa malhotra reception(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here