nita ambani wedding gift to shloka mehta: नीता अंबानी ने लाडली बहू श्लोक मेहता को शादी पर तोहफे में दिया था ये खास हार! – reports about nita ambani wedding gift to shloka mehta was l’incomparable diamond necklace

नीता अंबानी जितना प्यार अपनी बेटी ईशा से करती हैं, उतना ही लाड उन्हें अपनी बड़ी बहू श्लोका मेहता से भी है। यही वजह है कि श्लोका जब अंबानी परिवार का हिस्सा बनीं, तो नीता ने उन्हें इतना बेशकीमती तोहफा दिया कि वह सुर्खियों में छा गया।

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

साल 2019 में जब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी हुई, तो दुनियाभर के नामी लोग उसमें शरीक हुए। यह शादी वर्ल्ड न्यूज में भी छाई रही। इस मौके को खास बनाने के लिए नीता अंबानी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी, तभी तो उन्होंने इस खास पल को अपनी बहू श्लोका मेहता के लिए और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए बेशकीमती तोहफा भी चुना था।

लेबनान के जूलर ने डिजाइन किया था हार

रिपोर्ट्स की मानें तो नीता ने अपनी लाडली बहू श्लोका को दुनिया के सबसे महंगे हार में से एक गिफ्ट के रूप में दिया था। ‘L’Incomparable नाम के मशहूर इस हार को लेबनान के जूलर Mouawad ने डिजाइन किया था। इस हार में बीच में 407 कैरेट का येलो शील्ड कट डायमंड लगा है, जो इसका फोकस पॉइंट भी है। इस फ्लॉलेस डायमंड को साल 1980 में अफ्रीका में खोजा गया था।

नेकलेस में हैं 91 वाइट डायमंड

इस हार में पत्तियों के पैटर्न को बनाने के लिए भी डायमंड्स का ही इस्तेमाल किया गया। रोज गोल्ड के बेस पर करीब 91 वाइट डायमंड से इसे इसका खूबसूरत पैटर्न दिया गया। नेकलेस के तैयार होने पर साल 2013 में इसे एक्सिबिशन में रखा गया था। उस दौरान इसकी कीमत 55 मिलियन डॉलर्स थी। इस कीमत के कारण हार को गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में भी जगह मिली थी।

NBT

l’incomparable diamond necklace

यह थी हार को चुनने के पीछे की वजह

उस दौरान सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो पहले नीता अंबानी बहू को खानदानी गहने देना चाहती थीं। ये गहने उन्हें अपनी सास कोकिला अंबानी से शादी के मौके पर मिले थे। हर सास की तरह नीता भी रीत के अनुसार अपने गहने श्लोका को देना चाहती थीं। हालांकि, बाद में उनका मन बदल गया और उन्होंने बहू श्लोका के लिए और भी खास तोहफा प्लान किया व ‘L’Incomparable हार को सिलेक्ट किया।

NBT

बहू से बहुत प्यार करती हैं नीता

नहीं लगी रिपोर्ट्स पर मुहर

अब नीता ने अपनी बहू को यह हार सच में तोहफे में दिया है या नहीं, ये तो अंबानी परिवार ही बता सकता है, लेकिन एक बात तो तय है कि मिसेस अंबानी अपनी बहू से प्यार बहुत करती हैं। वह तो शादी से पहले भी श्लोका के साथ इवेंट का हिस्सा बनती दिख जाती थीं, जो दिखाता था कि इन दोनों के बीच कितनी अच्छी ट्यूनिंग है। अब ऐसे में वह अपनी बड़ी बहू को बेशकीमती हार दे भी दें, तो हैरानी नहीं होना चाहिए।

Web Title reports about nita ambani wedding gift to shloka mehta was l’incomparable diamond necklace(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here