nita ambani wedding photos: शादी में ईशा अंबानी ने कॉपी किया था मां का लुक, 35 साल पहले दुल्हन बन ऐसी लगी थीं नीता अंबानी – nita ambani was a breath taking bride on her wedding day isha ambani had copied her mother look for her marriage

ईशा अंबानी की शादी की चर्चा देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हुई थी। इस भव्य शादी में भारत के साथ ही दुनिया के कई दिग्गज शरीक हुए थे। दुल्हन बनी ईशा इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उन पर से नजरें हटाना मुश्किल था। शादी के जोड़े में अंबानी की ये लाडली बिल्कुल अपनी मां नीता अंबानी की परछाई लग रही थी। इतना ही नहीं, अगर आप मिसिस अंबानी की शादी की तस्वीर देखेंगे, तो आपको भी दिखाई देगा कि कैसे ईशा ने अपनी शादी में मां के दुल्हन लुक को फॉलो करने की कोशिश की थी।

धूम-धाम से हुई थी मुकेश अंबानी की शादी
धीरूभाई अंबानी ने अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी की शादी बड़े ही धूम-धाम से की थी। वह भी नीता को ही अपनी बहू बनाना चाहते थे, ऐसे में उनकी खुशी उस दिन दोगुनी थी। नीता अंबानी शादी के दिन भी एलिगेंट नजर आई थीं।

नीता अंबानी

फोटो साभार: सोशल मीडिया

गुजराती रिवाजों से हुई इस शादी के लिए नीता ने सिल्क की साड़ी चुनी थी। वाइट और रेड कॉम्बिनेशन की इस साड़ी पर बेहद सुंदर बांधनी प्रिंट था। वहीं पल्ले की बॉर्डर पर सुनहरे धागों से काम किया गया था। सीधे पल्ली की साड़ी के साथ नीता ने मैचिंग बांधनी प्रिंट का ब्लाउज पहना था। एल्बो लेंथ के इस ब्लाउज की स्लीव्स की बॉर्डर पर गोल्डन घुंघरू भी लगे हुए थे, जो उसे और खूबसूरत बना रहे थे।

फेरों के लिए लाल-पीला ही क्यों पहनना, ईशा अंबानी का पिंक लहंगा भी है परफेक्ट चॉइस

मुकेश और नीता अंबानी की शादी

फोटो साभार: सोशल मीडिया

नीता ने अपने इस लुक के साथ चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, लाइटवेट मांगटीका और नथ व हाथफूल भी पहने थे। इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग चूड़ियां भी पहनी थीं। नीता ने हाथों को भरा हुआ रखने की जगह बहुत कम चूड़ियां पहनी थीं। आप खुद ही तस्वीर में देख सकते हैं कि नीता अंबानी शादी के दिन खूबसूरत लगने के साथ ही कितनी एलिगेंट लग रही थीं।

अपने वेडिंग लहंगे के लिए ईशा अंबानी ने बेस्ट फ्रेंड प्रियंका चोपड़ा से ली थी ये सलाह

ईशा ने कॉपी किया लुक
ईशा अंबानी ने अपने शादी के जोड़े में न सिर्फ मां की शादी की साड़ी का हिस्सा ऐड करवाया था, बल्कि उनके दुल्हन लुक को भी कॉपी किया था। नीता अंबानी की इस लाडली ने भी मां की तरह ही अपने लुक को रॉयल ऐंड एलिगेंट रखा था।

ईशा अंबानी मां नीता के साथ

ईशा अंबानी मां नीता के साथ

आईवरी और गोल्डन लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग चोकर नेकलेस और ईयरिंग्स पहने थे। ईशा ने भी मां के ब्राइडल लुक की तरह ही लाइटवेट मांगटीका और नथ पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने हाथफूल और चूड़ियां भी पहनी थीं। नीता की तरह ही उन्होंने भी हाथों को चूड़ियों से भरने की जगह उन्हें कम ही संख्या में रखा था। इतना ही नहीं उनका तो मेकअप भी ऐसा था, जो बिल्कुल उनकी मां के ब्राइडल लुक से मैच कर रहा था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here