सतना नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेसी पार्षदों ने कलेक्टर को सौपा प्रस्ताव।

मध्यप्रदेश के सतना नगर निगम में अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेसी पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। मध्यप्रदेश का संभवत: यह पहला मामला है जब किसी नगर निगम के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास की तैयारी की गई है। सतना नगर निगम में कांग्रेसी पार्षदों ने नेता प्रतिपक्ष सहित की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुचकर नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन के खिलाफ अविश्वास व्यक्त किया है। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष सहित 18 पार्षद मौजूद थे।

blob:https://www.no2politics.com/57b6efbd-9db7-4d67-9804-fd47456872d1

सतना नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास पत्र ने कांग्रेसी पार्षदों ने कहा है कि मौजूद स्पीकर पद की गरिमा के अनुरूप कार्य नही कर रहे है। वे अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन नही कर रहे है। परिषदों की बैठकों में पार्षदों द्वारा की जाने वाली चर्चा तथा ऐजेंडे से सम्बंधित मसलों को मिनिट्स में दर्ज नही कराया जाता। मिनिट्स में मनमानी बातें। आंकित कराई जाती है। परिषद की बैठाक समय पर नही बुलाई जाती, आवश्यक तथा जन सरोकार से जुड़े मुद्दे ऐजेंडों में शामिल नही किए जाते। शहर में तमाम समस्याएं है मगर ध्यान नही दिया जाता।

बाइट- मिथलेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष

blob:https://www.no2politics.com/c47bff2c-7c72-48ac-954f-ac34b1b31f44

बाइट- अनुराग वर्मा, कलेक्टर सतना

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240910-WA0006.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here