No outsider allowed to interfere in Indias internal issues: farmer leader – किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं : किसान नेता

किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं : किसान नेता

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने पर आंदोलनकारी किसान नेताओं में से एक ने कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं है. दिल्ली के पास सिंघू बॉर्डर पर संवाददाता सम्मेलन में मध्य प्रदेश के किसान नेता शिव कुमार काकाजी ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानून वापस नहीं ले लेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने किसानों के विरोध में ट्रूडो के समर्थन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं है .

यह भी पढ़ें

हालांकि उन्होंने कनाडा के प्रधानमंत्री की किसानों के लिए चिंता को सही बताया. उन्होंने कहा, ‘‘वे हमारे मुद्दों को लेकर चिंतित हैं और हम उसका स्वागत करते हैं.” ट्रूडो ने सोमवार को भारत में आंदोलनकारी किसानों का समर्थन करते हुए कहा था कि कनाडा शांतिपूर्ण विरोध का समर्थन करता है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here