आवासीय योजना का शुभारंभ, जमीन पर गरीबों के साथ बैठकर किया भोजन
भोपाल: मध्यप्रदेश में अब कोई भी गरीब बेघर नहीं रहेगा.. यह कहना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का। टीकमगढ़ जिले के सुंदरपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय योजना की शुरुआत की, इस दौरान उन्होंने टीकमगढ़ जिले में करीब 130 करोड़ कीमत के 10 हजार 918 परिवारों को प्लॉट वितरित किए।
सीएम शिवराज ने बताया योजना कैसे बनी ?
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 सितंबर 2021 का एक किस्सा सुनाते हुए बताया जब वे जिले के मोहनगढ़ गांव आए थे। उस दौरान गांव के करीब दर्जनभर लोगों ने अपना दर्द बताया था कि उनके पास रहने के लिए जगह नहीं है, यह बात सीएम शिवराज के दिल को लग गई और उन्होंने गरीबों को भूखंड उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री भू-अधिकार आवासीय योजना की शुरुआत की। अब पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर जरूरतमंदों को प्लॉट दिए जाएंगे।
गरीबों के साथ जमीन पर बैठकर शिवराज ने किए भोजन
कार्यक्रम से पहले वो पल भावुक कर देने वाले थे जब गरीबों के भूखंड पर बैठकर हितग्राहियों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने भोजन किए। इसके बाद सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा- ‘’आज टीकमगढ़ में भू-अधिकार आवासीय योजना के हितग्राहियों ने जिस स्नेहिल व अपनत्व के भाव से भोजन कराया, उसने भोजन का स्वाद और अधिक बढ़ा दिया। इस अनूठे और अनमोल क्षण के लिए ईश्वर का धन्यवाद। इन सभी के जीवन में सदैव आनंद और प्रसन्नता बनी रहे, मेरा यही प्रयास है।‘’
‘घर-घर पानी आएगा, गुंड और गगरा भर जाएगा’
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत ₹255.55 करोड़ की लागत से बनने वाले बानसुजारा समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन एवं कलश पूजन किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 50 साल में प्रदेश के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।


