स्वाति मालीवाल मामले में अब कांग्रेस कुछ भी बोलने से बच रही

ग्वालियर, स्वाति मालीवाल मामले में अब कांग्रेस कुछ भी बोलने से बच रही है। केजरीवाल के पीए विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस असमंजस में है। क्योंकि तीन दिन पहले प्रियंका गांधी ने स्वाति मालीवाल का समर्थन किया था, लेकिन अब केजरीवाल लॉबी खुलकर स्वाति मालीवाल के विरोध में सामने आ गई है। केजरीवाल के इंडी गठबंधन का हिस्सा होने के चलते कांग्रेस अब स्वाति मालीवाल मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है और जांच होने की बात कहकर इतिश्री कर रही है।

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद अशोक सिंह से जब इस बारे में मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा तो उन्होंने सवाल से बचते हुए कहा कि अभी जांच चल रही है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।ईवीएम को लेकर दिग्विजय सिंह के सुप्रीम कोर्ट जाने का सवाल पूछे जाने पर अशोक सिंह ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनका जो कहना है वह बिल्कुल सही है ईवीएम में छेड़छाड़ संभव है। ये बात हम लगातार उठाते आ रहे हैं और ईवीएम बंद करके बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए। ईवीएम को लेकर बीजेपी के कांग्रेस पर आरोपों को लेकर अशोक सिंह ने कहा हमारा आरोप 2013 से लगातार है और इस पर हम कायम हैं।

बाइट – अशोक सिंह राज्यसभा सांसद कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here