
प्रतीकात्मक फोटो.
खास बातें
- लड़की के साथी उसे बाजार में एक कमरे में ले गए थे
- लड़की ई रिक्शे में बेहोशी की हालत में घर पहुंची
- गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई मौत
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश (UP) के हाथरस (Hathras) में गैंगरेप (Gang Rape) की घटना की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि बलरामपुर (Balrampur) जिले के अंतर्गत आने वाले थाना कोतवाली गैसड़ी के एक गांव में इसी तरह की घटना सामने आई है. 29 सितम्बर को सुबह करीब आठ बजे एक लड़की अपने घर से निकली और एक कॉलेज में एडमिशन के लिए गई. इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया. लड़की शाम को तकरीबन सात बजे बेहोशी की हालत में घर पहुंची. परिजन उसे अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टर ने उसे अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया. रास्ते में उसकी मौत हो गई. कथित रूप से बलरामपुर जिले में आला अधिकारी इस घटना को दबाने का प्रयास कर रहे हैं. लड़की के परिजनों का आरोप है कि उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उससे गैंगरेप किया गया है.
यह भी पढ़ें
बलरामपुर जिले के थाना कोतवाली तहसील के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. लड़की अपना एडमिशन करवाने के लिए एक डिग्री कॉलेज में गई हुई थी. वहां पर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. उसके बाद उससे गैंगरेप किया गया.
मृतका की मां का आरोप है कि लड़की जब डिग्री कॉलेज गई थी तभी उसके कुछ साथी उसे अपने साथ ई रिक्शे पर बिठाकर कहीं बाजार में ही स्थित एक कमरे में ले गए. वहां उसे इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया गया. फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया.
हाथरस गैंगरेप : जांच के लिए CM योगी आदित्यनाथ ने बनाई तीन-सदस्यीय SIT, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट
लड़की की मां का आरोप है कि जिन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया उन्होंने उसकी कमर और दोनों टांगें तोड़ दीं. बाद में उन्होंने लड़की को ई रिक्शे पर बिठाकर घर भेज दिया. जब वह घर पहुंची तो वह बोल तक नहीं पा रही थी. उसकी जुबान से एक शब्द भी नहीं निकल रहा था. किसी तरह उसने रोते-रोते कहा कि मम्मी मुझे बचा लीजिए, मैं मरना नहीं चाहती हूं.
हाथरस पीड़िता की मौत के एक दिन बाद MP में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना आई सामने
लड़की के शव का पोस्टमार्टम हो गया है और उसका शव उसके परिजन को भेजा जा रहा है. सूत्र इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है. लड़की की हालत बहुत ज्यादा गंभीर थी. लड़की के आंतरिक और बाहरी अंगों पर काफी चोटें पहुंचाई गई हैं, जिस कारण उसकी मौत हो गई है.
Source link

