ओबीसी महासभा का ज्ञापन: महापुरुषों के अपमान पर धीरेन्द्र शास्त्री पर की FIR दर्ज करने की मांग

छतरपुर। ओबीसी महासभा ने महापुरुषों के अपमान के विरोध में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि हाल ही में नागपुर के एक कार्यक्रम में वक्ता द्वारा शिवाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जिससे समाज में आक्रोश फैल गया है।ज्ञापन के अनुसार, इस टिप्पणी को पूरे देश और हिंदू समाज का अपमान बताया गया है। महासभा ने आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति को विदेश यात्रा के लिए अनुमति दी गई है, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ी है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भविष्य में किसी भी महापुरुष के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर अपनी मांग प्रशासन के सामने रखी।Wt

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here