सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुइया घाटी में, उड़ीसा पुलिस की कस्टडी से NDPS के एक कुख्यात आरोपी, आदित्य मिश्रा, को उसके साथी फिल्मी स्टाइल में, पुलिस पर हमलाकर उसे लेकर फरार हो गए। हथियारबंद बदमाशों ने ओडिशा पुलिस के वाहन को घेर लिया, और टायर में गोली मारी इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर स्प्रे का इस्तेमाल किया तथा हवा में फायरिंग करते हुए आरोपी को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया, और फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि, उड़ीसा पुलिस की टीम एनडीपीएस के आरोपी आदित्य मिश्रा को रीवा कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आ रही थी। सीधी से रीवा मार्ग पर स्थित छुहिया घाटी के पास, हमलावरों ने पुलिस के वाहन को घेर लिया। तीन गाड़ियों में आए लगभग 8 से 10 बदमाशों ने पुलिस के वाहन को रोक लिया। हमलावरों ने बेस बॉल के बैट से गाड़ी पर हमला कर उसके कांच तोड़ दिए, इसके अलावा, पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर का स्प्रे छिड़क दिया गया।
इस दौरान तीन राउंड गोलियां भी चली हैं, बदमाश पुलिस कस्टडी से आरोपी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी लगते ही सीधी एसपी सहित रीवा रेंज के आईजी और डीआईजी सहित भारी पुलिसबल मौके पर पहुंचा और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जगह जगह नाकेबंदी भी कर दी है, और उनकी तलाश शुरु कर दी है।
बाइट: संतोष कोरी, पुलिस अधीक्षक सीधी