omicron variant symptoms, एक साथ 18 लोगों को चपेट में ले सकता है Omicron BF.7, ये 5 लक्षण दे रहे चकमा, दिखते ही भागें डॉक्टर के पास – omicron bf7 variant can infect 18 people together know 5 common symptoms to watch

ओमिक्रॉन (Omicron) के नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। क्योंकि, एक व्यक्ति की लापरवाही 18 लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ओमिक्रॉन बीएफ.7 वैरिएंट एकसाथ 18 लोगों को चपेट में ले सकता है और इसके 5 लक्षण किसी को भी चकमा दे सकते हैं।

कोरोना वायरस ओमिक्रॉन बीएफ.7 सब-वैरिएंट क्या है? TOI के मुताबिक, नया वैरिएंट ओमिक्रॉन के बीए.5 वैरिएंट का ही उपवंश है, यानी यह इसी से परिवर्तित हुआ है। इसमें तेजी से फैलने की शक्ति है, जो बहुत ही कम समय में लक्षण दिखाने लगता है।

एक साथ 18 लोग बन सकते हैं शिकार

-18-

TOI की रिपोर्ट बताती है कि Omicron BF.7 Variant की आर वैल्यू 10 से 18.6 है। इसका मतलब है कि इस नये वैरिएंट से संक्रमित एक व्यक्ति करीब 18-19 लोगों को संक्रमित कर सकता है। दुनिया के कई देशों के बाद भारत में भी इसके मामले मिल चुके हैं।

Omicron BF.7 के लक्षण दे सकते हैं चकमा

omicron-bf-7-

ठंड में Omicron BF.7 के लक्षणों से आप चकमा खा सकते हैं। क्योंकि ठंड में होने वाले इंफेक्शन और इस वैरिएंट के लक्षण अधिकतर एक जैसे हैं। इसलिए इन लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें और तुरंत डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट करवाएं।

इन लक्षणों पर रखें नजर

  • नाक बहना
  • बंद नाक
  • गला खराब होना
  • सूखी खांसी
  • बलगम वाली खांसी

चीन में हैं ओमिक्रॉन वैरिएंट की सुनामी

चीन के नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर वायरल डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के प्रमुख Xu Wenbo के मुताबिक, पिछले तीन महीने में चीन में ओमिक्रॉन के 130 सब-वैरिएंट मिल चुके हैं। जिसमें से 50 सब-वैरिएंट इंफेक्शन का कलस्टर बनाने के लिए जिम्मेदार हैं। यह जानकारी चीन की प्रतिष्ठित मीडिया चाइना डेली ने दी है।

बूस्टर डोज है सुरक्षा कवच

एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोविड बूस्टर डोज को सुरक्षा कवच माना है। उन्होंने माना है कि इसे लगवाकर ओमिक्रॉन बीएफ.7 वैरिएंट को रोका जा सकता है। क्योंकि, चीन में जीरो कोविड पॉलिसी के कारण लोगों में इम्युनिटी विकसित नहीं हो पाई थी और अब भयंकर हालात का सामना करना पड़ रहा है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here