कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने सेवाग्राम (वार्ड नंबर 11) में बड़ी कार्रवाई करते हुए 108 अवैध गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। गणेश मंदिर के पास इंडेन, एचपी और भारत गैस के घरेलू एवं व्यावसायिक सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था।
जिसमें कुल 108 सिलेंडर (31 भरे और 77 खाली बरामद किए गए। यह कार्यवाही तहसीलदार धीरज गौतम, सहायक आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र वर्मन, JSO ऋषि शर्मा, पटवारी सौरभ मिश्रा, पुलिस आरक्षक अरविंद्र लोधी एवं सौरभ तिवारी सहित पुलिस, खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।