दूल्हे को दुल्हन ने सुहागरात को दूध में पिलाया नशीला पदार्थ, जेवरात लेकर हुई रफूचक्कर

छतरपुर मे एक लुटेरी दुल्हन दूल्हे को चूना लगाकर रफूचक्कर हो गई ,घटना नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलवारा में एक दूल्हा लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया, हिंदु रीति-रिवाज से 13 दिसंबर को ही परिणय सूत्र में बांधकर जिस दुल्हन को दूल्हे राजा अपने घर लेकर आए थे वही रात में दूल्हे को दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गई। दूल्हे को जब होश आया तो उसने खुद को लुटा हुआ पाया।राजदीप का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी के साथ तय हुआ था। बीते दिन 13 दिसंबर को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ।

सुहागरात को दुल्हन ने राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ खिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया, इसके बाद मौका पाकर खुशी लगभग 12 लाख की संपत्ति लेकर रफूचक्कर हो गई। इस संपत्ति में सोने-चांदी के जेवरात के अलावा दूल्हे का मोबाइल भी शामिल है। पीड़ित दूल्हे का कहना है कि सुकन पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था। दूल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी। चरखारी से ही लड़की को देखने की रस्म पूरी हुई और विवाह तय हो गया। ऐसा माना जा रहा है कि महिला अन्य लोगों के साथ मिलकर इस तरह का खेल, खेल रही है। पहले भी कई नौजवानों को शिकार बनाया गया होगा। पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रहा और मौका पाकर दुल्हन के भेष में आई लुटेरी महिला संपत्ति लूटकर ले गई। पुलिस में मामले की शिकायत की गई है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2024/12/VID-20241215-WA0070.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here