प्याज ना केवल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन में बनने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों में प्रमुखता से इस्तेमाल भी की जाती है। जबकि प्याज के जूस का सेवन किया जाए तो यह और भी फायदा पहुंचा सकता है।
Edited By Somendra Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

प्याज का सेवन आमतौर पर हम अपने घरों में सलाद के रूप में भी करते हैं। विभिन्न प्रकार के पकवानों को बनाने और सब्जी में तड़का लगाने के लिए भी प्याज का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। वहीं, नॉनवेज फूड खाने वालों के लिए प्याज का एक बेहतरीन फूड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जूस के रूप में यदि प्याज का सेवन किया जाए तो यह हमें कई फायदे पहुंचा सकती है। इस लेख में आपको प्याज के जूस का सेवन करने से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताया जाएगा। आप इसे रोज सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज करके पी सकते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन बनाए रखने में
ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन बनाए रखना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। प्याज में मौजूद सल्फर की मात्रा ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करने और हमारे शरीर के सभी अंगों तक जरूरी मात्रा में खून पहुंचाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करती है।
बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए
प्याज के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए काफी सहायक मानी जाती है। इसलिए जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हो, उन्हें प्राथमिक उपचार के तौर पर प्याज के जूस का सेवन कराया जा सकता है।
मेमोरी पॉवर को करे बूस्ट
मेमोरी पॉवर को बूस्ट करने के लिए मुख्य रूप से ड्राई फ्रूट्स का सहारा लिया जाता है। जबकि प्याज के जूस का सेवन भी मेमोरी पॉवर को बूस्ट करने के लिए प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकता है। इसका एक वैज्ञानिक कारण यह है कि प्याज के जूस में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है जो याददाश्त क्षमता में सुधार करने के लिए कारगर माना जाता है।
यह भी पढ़ें : चिया बीज में मिलाकर करें इन 2 फूड्स का सेवन, 6 बीमारियों का खतरा हो जाएगा कम
सूजन को कम करे
त्वचा की सूजन को कम करने के लिए भी प्याज का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा जूस के रूप में इसका किया गया सेवन काफी लाभदायक असर भी दिखाता है। प्याज के जूस में मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी की मात्रा खून में तुरंत घुल जाती है और वह शरीर में सूजन से प्रभावित जगह को ठीक करने के लिए बड़ी तेजी से कार्य करती है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए
बालों को झड़ने से बचाए रखना चाहते हैं तो प्याज का जूस काफी फायदेमंद रहेगा। इसका एक कारण यह भी है कि प्याज के जूस में मौजूद विटामिन-बी की मात्रा बालों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं से स्कैल्प को सुरक्षा प्रदान करती है। यह बालों में जरूरी सीबम की मात्रा को भी मेंटेन रखने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करता है। आप चाहें तो इसके जूस को बालों की जड़ों में भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : दूध में मिलाएं 1 चीज, मिलेगा जबर्दस्त 5 लाभ
रेकमेंडेड खबरें
यूपी में अनोखा अभियान, फोन से चीनी ऐप डिलीट करने वालों को दि.. Adv: सैलरी डेज, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर छूट TikTok जैसा इंडियन ऐप ‘मौज’, दो दिन में हजारों यूजर्स CBSE Online Courses For Teacher: शिक्षकों के लिए ऑनलाइन कोर्.. अनन्या पांडे को मां से मिला है छोटे कपड़ों का प्यार, पुरानी .. IGNOU ने बढ़ाई परीक्षा फॉर्म और असाइनमेंट जमा करने की आखिरी .. त्वचा पर आएगा पार्लर सा ग्लो, घर पर यूं करें दही और आम से .. नई Honda WR-V भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत से माइलेज तक की.. HPSOS Class 8th, 10th Results 2020: 8वीं, 10वीं का रिजल्ट जा.. TBSE 10th result 2020: कल जारी होगा रिजल्ट, मंत्री ने बताया .. योगी ने एनसीआर के जिलों में आवागमन पर पूरी सतर्कता बरतने के .. आइसक्रीम: खुशियां बांटने का सबसे अच्छा तरीका राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मौत, 115 नये मा.. बीजेपी नेताओं ने देखीं कोविड सेंटरों में व्यवस्थाएं, कहा- दि.. India China Standoff: राजनाथ सिंह का लद्दाख दौरा स्थगित, लेन..
Source link