ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे: PM मोदी ने बदली X की DP, सेना के शौर्य को किया सलाम

आज 7 मई की तारीख देशवासियों के लिए बेहद खास मानी जा रही है। इसी दिन भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। भारतीय सेना के इस जवाबी अभियान को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया था।ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और साहस को सलाम करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर (DP) बदल दी है। नई DP में “Operation Sindoor” का लोगो और उसके ऊपर लहराता तिरंगा दिखाई दे रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here