ऑपरेशन टाइगर सफल: उद्धव गुट के 6 सांसद शिवसेना में शामिल, शिंदे बोले- ‘इस बार सिक्सर मारा है’

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। उपमुख्यमंत्री Eknath Shinde की मौजूदगी में Shiv Sena ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ के तहत बड़ी राजनीतिक सफलता हासिल करने का दावा किया। Uddhav Thackeray गुट के 6 बागी सांसद शिवसेना में शामिल हो गए, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।इन सांसदों के शामिल होने से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना की संसदीय ताकत बढ़ गई है।

शिंदे ने दावा किया कि सांसदों की संख्या के आधार पर उनकी पार्टी अब महाराष्ट्र की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। वहीं, इस घटनाक्रम को उद्धव ठाकरे गुट के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।इस मौके पर एकनाथ शिंदे ने कहा, “हमने इस बार सिक्सर मारा है। हमारे साथ जुड़े सांसद जमीन से जुड़े धुरंधर नेता हैं, जो जनता के बीच लगातार सक्रिय रहते हैं।” उन्होंने कहा कि शिवसेना लगातार मजबूत हो रही है और पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है।

शिंदे ने अपने संबोधन में विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा, “हम किसी का रास्ता नहीं काटते, लेकिन अगर कोई हमारा रास्ता काटने की कोशिश करता है तो बालासाहेब ठाकरे ने हमें उसका जोरदार जवाब देना सिखाया है।”राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लोकसभा और आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले यह दल-बदल महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बना सकता है। वहीं, उद्धव ठाकरे गुट के सामने अपने संगठन और जनाधार को मजबूत बनाए रखने की चुनौती और बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here