Friday, June 27, 2025
HomeBreaking Newsअनूठी घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

अनूठी घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

मध्य प्रदेश के ब्यावरा के बरखेड़ा गांव में रविवार को एक अनूठी घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से 23 घोड़े-घोड़ियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर घोड़े घोड़ियों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें कई घोड़े घोड़ियों ने फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए। प्रतियोगिता के लिए खेतों में विशेष ट्रैक बनाया गया। दौड़ में बरखेड़ा के राजेश यादव की घोड़ी ‘सपना’ ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं बारवा गांव के राजेंद्र दांगी का घोड़ा ‘बादल’ दूसरे स्थान पर रहा।विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सपना घोड़ी को बरखेड़ा के होकम सिंह यादव की ओर से 11,000 रुपए का पुरस्कार मिला। दूसरे स्थान पर रहे बादल घोड़े को कुलदीप यादव की ओर से 5,100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। जबकि नृत्य प्रतियोगिता ने जीतने वाले प्रतिभागी को 5100 रुपए का पुरस्कार पूर्व सरपंच जगदीश यादव की ओर से दिया गया। इस अनूठे आयोजन की जानकारी एक दिन पहले ही दी गई थी। इसके बावजूद आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग प्रतियोगिता देखने पहुंचे। यहां आयोजित प्रतियोगिता में घोड़े घोड़ियों की दौड़ प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने के लिए दूर दूर से लोग आए, जिन्होंने इस आयोजन को देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100