https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Blog Page 3549

Donald Trump wants China to give correct information regarding Corona | अमेरिका में कोरोना मचा रहा कोहराम, राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर दिया ये बयान

0

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कोरोना वायरस (Coronavirus) की उत्पत्ति पर पारदर्शिता बरतने को कहा, जिससे भविष्य में कभी ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो. 

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में कहा, ‘हम चाहते हैं कि वे पारदर्शी रहें. हम यह पता लगाना चाहते हैं कि क्या हुआ ताकि आगे ऐसा कभी नहीं हो.’

ट्रंप चीन पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि वह कोरोना वायरस संकट को ठीक ढंग से नहीं संभाल पा रहा. इस बीच ट्रंप प्रशासन पर चीन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है. 

बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से कम से कम 69,000 लोगों की मौत हो गई है. 

ये भी पढ़ें- अब फ्लाइट में यात्रा के लिए रखना पड़ सकता है ये अहम सर्टिफिकेट! इसके बिना NO ENTRY

गौरतलब है कि अमेरिकी सरकार लगातार दावे कर रही है कि कोरोना वायरस, चीन के वुहान (Wuhan) में एक वायरोलॉजी लैब से आया था. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने रविवार को कहा था कि कोरोना वायरस वुहान की लैब से निकला है इस बात के पर्याप्त सबूत हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी कोरोना के वैश्विक प्रसार के लिए सार्वजनिक रूप से चीन को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं. राष्ट्रपति ने दावा किया है कि उन्होंने ऐसे सबूत देखे हैं जो ये साबित करते हैं कि नोवल कोरोना वायरस की उत्पत्ति एक प्रयोगशाला में हुई थी.

हालांकि, अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने कोरोना वायरस फैलने के पीछे जैव-हथियार सिद्धांत को खारिज कर दिया है. वे कहते हैं कि उनकी रिपोर्ट पर काम चल रहा है और ये सार्वजनिक सामग्री पर आधारित है. एजेंसी के बयान में कहा गया है कि ‘खुफिया एजेंसी इसपर आने वाली सूचनाओं और खुफिया जानकारियों का सख्ती से परीक्षण करना जारी रखेंगी, ताकि यह पता चल सके कि ये महामारी संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने के बाद फैली या फिर वुहान में एक प्रयोगशाला में किसी दुर्घटना की वजह से.’ (इनपुट:भाषा)

ये भी देखें- 




Source link

लॉकडाउन में 40 दिन बाद मिली शराब तो पी कर खूब किया हंगामा, विरोध पर की मां की हत्या 40 days after the lockdown, there was a lot of commotion by drinking alcohol, protesting on the murder of the mother | janjgir – News in Hindi

लॉकडाउन में 40 दिन बाद मिली शराब तो पी कर खूब किया हंगामा, विरोध पर की मां की हत्या

घटना स्थल पर जांच करती पुलिस.

जांजगीर (Janjgir) जिले के सिटी कोतवाली पुलिस (Police) थाना क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा में एक बेटे पर अपने ही मां की हत्या (Murder) का आरोप लगा है.

जांजगीर. कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में तीन चरणों में लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है, लेकिन लॉकडाउन फेस-3 में सराकर द्वारा काफी ढील दी गई है. इसके तहत शराब की दुकानें में भी छत्तीसगढ़ में 40 दिन बार 4 मई से खोल दी गई हैं. शराब बेचे जाने के नाकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहे हैं. शराब की दुकानों में लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां तो उड़ा ही रहे हैं. इसके अलावा कुछ लोग अपराध को भी अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जांजगीर जिले में देखने को मिला.

जांजगीर (Janjgir) जिले के सिटी कोतवाली पुलिस (Police) थाना क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा में एक बेटे पर अपने ही मां की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी बेटे ने डंडे से मारकर अपने मां की हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी अमृत लाल गड़ेवाल शराब पीने का आदी है. लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा शराब दुकान खोले जाने की छूट मिलने के बाद वो 4 मई को शराब की दुकान पहुंचा. इसके बाद उसने खूब शराब पी.

गांव में हंगामा
शिकायत के मुताबिक आरोपी अमृत गांव की गलियों में हंगामा करने लगा. ग्रामीणों की समझाइस के बाद वह अपने घर पहुंचा. वहां भी अपनी पत्नी कुमारी बाई गढ़ेवाल और मां सुखिन बाई के साथ विवाद करते हुए हंगामा करता रहा. उसके हंगामे से परेशान  उसकी पत्नी कुमारी और मां सुखिन बाई उसे शांत रहने के लिए समझाइश देती रही, लेकिन वो नहीं माना. उसने घर में रखे डण्डे से अपनी पत्नी कुमारी बाई और अपनी मां सुखिन बाई को पीटना शुरू कर दिया. इसपर उसकी पत्नी मौके से भागकर पड़ोसी के यहां चली गई. पत्नी के जाने के बाद शराब के नशे में धुत अमृत ने मां को भी पीटना शुरू कर दिया, जिससे मां सुखिन बाई की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसियों ने इस घटना की जानकारी डायल 112 और सिटी कोतवाली पुलिस को दी. सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी विनोद मंडावी ने बतया कि ग्राम पुटपुरा कि ग्रामीणों की सूचना पर घटना स्थल के लिए सिटी कोतवाली कि पुलिस टीम को भेजा गया. घटना स्थल पर अमृत लाल गड़ेवाल की मां सुखिन बाई मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच की जा रही है. ग्रामीणों और उसकी पत्नी कुमारी बाई की उपस्थिति में शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:
सड़क पर अचानक हुई पैसों की ‘बारिश’, हवा में उड़ते दिखे ₹200-500 के नोट

शिकारियों को पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला, खतरे में अचानकमार के टाइगर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए जांजगीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 6, 2020, 10:14 AM IST




Source link

लखनऊ में एक साथ 79 कोरोना मरीज डिस्चार्ज, अब सिर्फ 80 एक्टिव केस – Coronavirus lucknow 79 positive cases discharge covid 19 new cases

लखनऊ से एक अच्छी खबर आ रही है. एक दिन में सबसे ज्यादा 79 कोरोना मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव से निगेटिव आई है. इसके बाद सभी लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इंटीग्रल अस्पताल में भर्ती 45 मरीजों, जबकि इरा अस्पताल में भर्ती 34 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है.

लखनऊ सीएमओ के मुताबिक, शहर में आज कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया है. पॉजिटिव सिर्फ वही मामले हैं, जो दोबारा रीटेस्टिंग के लिए भेजे गए थे. मंगलवार को लखनऊ में पांच नए मामलों की पुष्टि हुई थी. उससे पहले यानी सोमवार को यहां कोई नया मामला सामने नहीं आया. अब तक लखनऊ में 231 कंफर्म केस की पुष्टि हो चुकी है.

241 कंफर्म केस में से 71 को पहले अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और जबकि आज 79 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं. अब एक्टिव केस की संख्या 80 रह गई है.वहीं, यूपी में कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने योगी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. बीते 24 घंटे में 118 नए मामलों के साथ मरीजों की संख्या 2 हजार 880 तक जा पहुंची है.

यूपी में अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है. 2 गाजियाबाद में, एक मौत- मैनपुरी, झांसी, बिजनौर, कानपुर देहात गाजियाबाद, अमरोहा, बरेली, बस्ती, बुलंदशहर में, लखनऊ में 7, मेरठ में 7, मुरादाबाद में 7, फिरोजाबाद में 3, वाराणसी में 1, आगरा में 16, कानपुर नगर में 5, अलीगढ़ में 1, मथुरा में 4 और श्रावस्ती में 1 लोग जान गांव चुके हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

Encounter in Jammu- Kashmir s pulwama district – कश्‍मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों का संयुक्‍त अभियान, आतंकी को मार गिराया

0

कश्‍मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों का संयुक्‍त अभियान, आतंकी को मार गिराया

सुरक्षा बलों और पुलिस की कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया (प्रतीकात्‍मक फोटो)

नई दिल्ली:

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के आतंकियों के खिलाफ संयुक्‍त अभियान में एक आतंकी को मार गिराया गया है. देर रात से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर रखी है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, इसके बाद पांच मई को रात 11 बजे सुरक्षाबलों और पुलिस की ओर से संयुक्‍त ऑपरेशन शुरू किया गया. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया, नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया. सेना के एक अधिकारी ने बताया कि घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने हमला बोल दिया, जिसका सेना ने करारा जवाब दिया. कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया. अंतिम जानकारी मिलने तक यह संयुक्‍त ऑपरेशन जारी था.

गौरतलब है कि जम्‍मू-कश्‍मीर में हाल में आतंकी हमलों में इजाफा हुआ है. बड़गाम में मंगलवार को आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था जिसमें सीआरपीएफ की 181वीं बटालियन का एक जवान और चार स्थानीय नागरिक घायल हो गए थे. सोमवार को भी उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए थे.


Source link

United States will witness 2 lakh cases and 3000 deaths per day by June 1 | 1 जून तक 2 लाख मामले और रोजाना 3,000 मौतों का गवाह बनेगा अमेरिका

0

नई दिल्ली: एक नई सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका (America) में 1 जून तक कोरोना वायरस (Coronavirus) के 200,000 मामले और प्रतिदिन 3000 से ज्यादा मौतें हो सकती हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स को मिले दस्तावेज़ों ते मुताबिक मौत के मौजूदा आंकड़ों में 70 फीसदी का इजाफा होगा.

अमेरिका में हर रोज करीब 1,750 कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं. कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए अमेरिका में लॉकडाउन किया गया है, लेकिन अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में अमेरिका में लॉकडाउन में छूट दी गई है, कई राज्यों में तो प्रतिबंध हटा भी लिए गए हैं. लेकिन रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि लॉकडाउन हटा देने के परिणाम भयावह हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: अमेरिका में कोरोना वायरस मचा रहा कोहराम, राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन पर दिया ये नया बयान

कोरोना महामारी से अमेरिका ही सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां कोरोना के अब तक 1.2 मिलियन से ज्यादा मामले हो चुके हैं और 69,000 लोगों की मौत हुई है.

30 मिलियन से ज्यादा अमेरिकियों के बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन देने के बाद अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह चोट पहुंची है.

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में स्वास्थ्य मैट्रिक्स और मूल्यांकन संस्थान ने अनुमान लगाया है कि अगस्त की शुरुआत में अमेरिका में करीब 135,000 मौतें हो चुकी होंगी. यह अनुमान अप्रैल में किए गए अमुमान की तुलना में दोगुना है.

इसी बीच, एक दर्जन से ज्यादा अमेरिकी राज्यों ने कोविड​​-19 के कारण लगी पाबंदियों में छूट दी है और आने वाले दिनों में इतने ही और राज्यों में लगे प्रतिबंध कम कर लिए जाएंगे.

जॉर्जिया, मिसिसिपी, टेनेसी, टेक्सास और इलिनोइस, अलास्का, एरिज़ोना, अर्कांसस, कोलोराडो, फ्लोरिडा, कंसास, मिनेसोटा, मिसौरी, मोंटाना, नेब्रास्का, न्यू हैम्पशायर, ओहियो, दक्षिण कैरोलिना, वर्मोंट और वेस्ट वर्जीनिया जैसे राज्यों ने प्रतिबंध हटा लिए हैं.

LIVE TV




Source link

Covid-19: मुंगेली में प्रशासन के इस टेस्ट से मचा हड़कंप, सील किया गया पूरा इलाका Covid-19: This test of administration in Mungeli created panic, sealed entire area | mungeli – News in Hindi

Covid-19: मुंगेली में प्रशासन के इस टेस्ट से मचा हड़कंप, सील किया गया पूरा इलाका

मुंगेली ने प्रशासन ने मॉकड्रिल किया.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले में प्रशासन के एक टेस्ट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया.

मुंगेली. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली (Mungeli) जिले में प्रशासन के एक टेस्ट ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. जिला प्रशासन ने कोविड-19 के मरीज मिलने की स्थिति में तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल किया. इस मॉकड्रिल को लोगों ने सच मान लिया और सोशल मीडिया पर मुंगेली में कोरोना का संक्रमित ​मरीज मिलने की खबर वायरल होने लगी. प्रशासनिक तैयारियों के तहत आस पास के इलाकों को भी सील कर दिया. इससे लोगों ने मरीज मिलने की वायरस खबर को ही सच मान लिया. हालांकि प्रशासन में बाद में इसको लेकर स्थिति स्पष्ट की.

छत्तीसगढ़ में मुंगेली जिला कोरोना संक्रमण के मामलों में ग्रीन जोन है. यहां अब तक एक भी कोविड-19 के संक्रमित मरीज नहीं मिले हैं. फिर भी जिला प्रशासन ने मुंगेली और लोरमी में कोरोना संक्रमण की आपात स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों को लेकर मॉकड्रिल (पूर्वाभ्यास )किया. जिसे बहुत से लोग सच मानकर एक दूसरे को सतर्क रहने की जानकारी देने लगे. संक्रमण के मद्देनजर आपात स्थिति में चुनौतियों का सामना करने परिस्थितियों को नियंत्रित करने में मुंगेली जिला प्रशासन कितना सक्षम है, यह देखने के लिये कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की मौजूदगी में माकड्रिल(पूर्वाभ्यास) किया गया.

इस इलाके को किया सील
मुंगेली के ठक्कर बापा वार्ड और लोरमी इलाके के गोंड़ख़ामही गांव में प्रशासन द्वारा काल्पनिक कोरोना पाजिटिव मरीज मानकर पर अपनी तैयारियों का आकंलन (टेस्ट) किया गया. काल्पनिक मरीज (पूर्वाभ्यास) मिलने के बाद उस इलाके को सील करने से लेकर स्वास्थ टीम और प्रशासन के मुस्तैदी का टेस्ट लिया गया. मॉकड्रिल को बहुत ही अनुशासन के साथ किया गया. कंटेनमेंट जोन, बफर जोन बनाने कांटेक्ट ट्रेसिंग, ट्रेवल हिस्ट्री, नाकेबंदी कर लोगों को आने जाने से रोका गया. ट्रेसिंग किये गए काल्पनिक मरीज किन किन लोगों से मिला, फार्म भरने से लेकर सभी आवश्यक कार्रवाई की गई. एंबुलेंस से स्वास्थ्य टीम काल्पनिक मरीज के घर पहुंची. इलाके और गांव में आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया. इससे ही वहां लोगों में हड़कंप मच गया.ये भी पढ़ें:

सड़क पर अचानक हुई पैसों की ‘बारिश’, हवा में उड़ते दिखे ₹200-500 के नोट

शिकारियों को पकड़ने गई वन विभाग की टीम पर हमला, खतरे में अचानकमार के टाइगर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए मुंगेली से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 6, 2020, 8:40 AM IST




Source link

JOBS: WBSU में फील्ड वर्कर समेत कई पदों पर वैकेंसी, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

WBSU Recruitment 2020: पश्चिम बंगाल राज्य विश्वविद्यालय (WBSU) की तरफ से फील्ड वर्कर और जूनियर रिसर्च फेलो समेत कई पदों पर के लिए वैकेंसी निकाली गई है. योग्य उम्मीदवार 15 मई 2020 तक इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं.

जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, फिल्ड असिस्टेंट, फील्ड सुपरवाइजर और फिल्ड वर्कर के पद के लिए आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है.

जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवारों के पास M.Sc. सीएसआईआर- यूजीसी / आईसीएआर / डीबीटी या किसी राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा आयोजित वनस्पति विज्ञान / जैव रसायन / माइक्रोबायोलॉजी में नेट या गेट परीक्षा में पास होने का सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है.

इसके अलावा फिल्ड असिस्टेंट और फील्ड सुपरवाइजर के पद के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में B.Sc. की डिग्री का होना अनिवार्य है. वहीं, B.A/B.Sc. डिग्री धारक फिल्ड वर्कर पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

पदों का विवरण…

> जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के लिए 2 पद

> रिसर्च एसोसिएट I के लिए 1 पद

> फिल्ड असिस्टेंट/फील्ड सुपरवाइजर के लिए 1 पद

> फिल्ड वर्कर के लिए 7 पद

wbsu-recruitment-2020-apply-for-11-field-worker--junior-research-fellow-and-other-posts-page-001_050620083614.jpg

wbsu-recruitment-2020-apply-for-11-field-worker--junior-research-fellow-and-other-posts-page-002_050620083633.jpg

योग्य उम्मीदवार उपरोक्त नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के आधार पर 15 मई 2020 तक आवेदन कर सकते हैं.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS

Source link

बॉयज़ लॉकर रूम मामला Update: पुलिस जांच में खुलासा, चैटिंग ग्रुप के कुछ मेंबर बालिग

0


छात्रों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्हें ग्रुप में जोड़ा गया था और ग्रुप के…


Source link

कोरोना के संकट की घड़ी में अधिकारी-कर्मचारी बने मददगार

कहानी सच्ची है


कोरोना के संकट की घड़ी में अधिकारी-कर्मचारी बने मददगार


 


भोपाल : मंगलवार, मई 5, 2020, 17:23 IST

कोरोना महामारी के कारण उपजे संकट की इस घड़ी में स्वास्थ्य और राजस्व  विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मरीजों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। मुरैना जिला चिकित्सालय में पदस्थ स्टाफ नर्स सुश्री दिव्या कुशवाह तो अपनी निजी जिन्दगी की खुशियों को तिलांजलि देकर अग्रिम योद्धा के रूप में कोरोना की जंग में अपना योगदान दे रही हैं।

सुश्री दिव्या कुशवाह की शादी रीवा में 17 मई को होना तय हुआ था। उन्होंने इस संकट के समय न केवल अपनी शादी के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया बल्कि पूरे जोश के साथ जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड और आईसीयू की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अनुभवी स्टाफ नर्स एवं कार्य में दक्ष होने के कारण वे रोजना 50 से 55 कोरोना की सैम्पलिंग एवं रिकार्ड संधारण का जिम्मा संभाल रही हैं। सुश्री कुशवाह का कहना है कि शादी की तारीख तो बाद में भी तय हो सकती है परन्तु वे ऐसे समय केवल इस चुनौतीपूर्ण कार्य को ही पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने पिछले एक माह में 651 मरीजों की स्क्रीनिंग एवं जाँच के लिए नमूने लेकर रिकार्ड संधारित किया है। सुश्री कुशवाह यह कार्य करते समय पूरी सावधानी, सतर्कता और सुरक्षा का भी ख्याल रखती हैं। अपने कर्त्तव्यों के निर्वहन के समय पीपीई किट, सर्जिकल दस्ताने, मास्क और हैण्डकैप पहन कर तथा सेनेटाइज्ड करने के बाद ही इस कार्य को अंजाम देती हैं।

हरदा जिले की हंडिया तहसीलदार श्रीमती अर्चना शर्मा निरंतर अपने क्षेत्र में भ्रमण कर लॉकडाउन का न केवल पालन करा रही हैं बल्कि आम लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। इसके अलावा गाँवों में जरूरतमंदों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें शासकीय सहायता के साथ-साथ जन-सहयोग से राशन भी उपलब्ध करवा रही हैं। उनका कहना है कि एक लोकसेवक के रूप में यही मौका है जिसमें वे अपनी उपयोगिता को सिद्ध कर सकती हैं।

शिवपुरी जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. दिनेश राजपूत ओपीडी और अन्य वार्डों की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के साथ-साथ कोरोना के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नम्बर सार्वजनिक किया है और अब वे 24 घंटे लोगों की समस्याएँ सुनने के लिए उपलब्ध रहते हैं। डॉ. राजपूत का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों से जब लोगों के फोन आते हैं तो वे संबंधित के पते पर मेडिकल टीम भेजते हैं। लोगों के चैकअप करवाना, प्रतिदिन सैंपल भिजवाना और ब्लॉक स्तर पर काम कर रही टीम से समन्वय करने का काम डॉ. राजपूत का रूटीन बन गया है। वे अग्रिम योद्धा के रूप में जुटे हुए हैं। मरीज की समय पर पहचान कर उपचार की व्यवस्था किए जाने के कारण शिवपुरी जिले में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है।


ऋषभ जैन


Source link

चीन में कोरोना से अपनों को खोने वाले हुए सरकार के विरोधी? जानना चाहते हैं महामारी का सच

0


चीन ने कोरोना वायरस मामले पर चुप्पी साध रखी है और वह महामारी से जान गंवाने वालों को शहीद बता रहा है.


Source link

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88 slot777

slot server kamboja