रायपुर पुलिस लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रही है.
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जागरुकता ही सबसे कारगर उपाय है. किसी भी तरह की शंका होने पर पुलिस को फौरन मामले की सूचना देनी चाहिए.
रायपुर. सोशल मीडिया जहां अपनों से टच में बने रहने का माध्यम है उसे अब फ्रॉड करने वाले अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं. ऐसे ठग फेसबुक मैसेंजर को हैक करके लोगों के जेब में सेंध लगा रहे हैं. पूरे देश में करोना का संकट है और बहुत सारे लोग ऐसे किसी ना किसी संकट में घिरे हैं. इसी बात का फायदा ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोग उठा रहे हैं. ऐसे फ्रॉड करने वाले लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर कोरोना काल में अपने आप को संकट में बताकर लोगों से मदद मांगते हैं और यूपीआई ऐड्रेस के माध्यम से अपने खातों में रकम जमा करवा रहे हैं.
बहुत बार लोग बिना तस्दीक किए ही बताए गए यूपीआई ऐड्रेस में पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं. बाद में पता चल रहा है कि उनके साथ ठगी हो गई है. दरअसल उस पहचान के व्यक्ति ने उनसे रुपए तो मांगे ही नहीं थे बल्कि उनका फेसबुक मैसेंजर हैक हो गया था. इस तरह के कई मामले राजधानी में निकल कर सामने आ रहे हैं और हाल के दिनों में करीब 32 मामले दर्ज किए गए हैं.
पुलिस कर रही जागरूक रहने की अपील
ऑनलाइन फ्रॉड करने के साथ ही बहुत से लोग सोशल मीडिया आईडी हैक करके अश्लील मैसेज भेजने या इमेज खराब करने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोगों पर भी पुलिस कारवाई करती है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज चंद्रा का कहना है कि दोनों तरह की शिकायतें पुलिस को मिल रही हैं चाहे वो लोगों से ऑनलाइन फ्रॉड का मामला हो या फिर अश्लील सामग्री भेजने की शिकायत. वे आम लोगों से भी जागरूक रहने की अपील कर रहे हैं. ऐसे ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जागरुकता ही सबसे कारगर उपाय है. ऐसे किसी भी तरह के मैसेज में अपने पहचान के व्यक्ति से फोन पर बात जरूर करना चाहिए ताकि ऐसे फ्रॉड से बचा जा सके.
लॉकडाउन के चलते मनोरंजन जगत भले ही ठंडे बस्ते में हो लेकिन बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय हैं. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में आज दिन भर क्या कुछ हुआ खास जानिए आज तक के इस फिल्म रैप में.
#IForIndia: माधुरी दीक्षित ने गाया सिंगर एड शीरन का सॉन्ग, बेटे ने बजाया पियानो
बीते रविवार देश भर के तमाम स्टार्स फंडरेजर कॉन्सर्ट GiveIndia Covid-19 के लिए फंड जुटाने के मकसद से एक मंच पर नजर आए. I For India नाम के इस लाइव कॉन्सर्ट में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान, किरण राव, आलिया भट्ट, समेत कई और बड़े स्टार्स ने मिलकर वर्चुअल परफॉर्मेंस दी. इस दौरान बॉलीवुड की धक धक क्वीन माधुरी दीक्षित ने एड शीरन का पॉपुलर सॉन्ग परफेक्ट गाया और सभी का दिल जीत लिया.
शराब के लिए लगी लाइनों पर बोलीं पूजा भट्ट- शराबी होना एक बीमारी है, जज मत करिए
कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है. फिलहाल सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी है. ऐसे में कुछ राज्यों ने लॉकडाउन में शराब की दुकानें खोलने का निर्णय लिया है. इसमें दिल्ली का नाम भी शामिल है. शराब की दुकानें खुलने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई और अब इस फैसले पर एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर पूजा भट्ट की प्रतिक्रिया आई है.
खून-खराबा, सस्पेंस से भरपूर अनुष्का की वेब सीरीज पाताल लोक, ट्रेलर रिलीज
पाताल लोक में नीरज काबी, गुल पनाग, जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी अहम रोल निभा रहे हैं. इस क्राइम थ्रिलर का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देता है. ट्रेलर में काफी खून खराबा और सस्पेंस देखने को मिलता है. इस वेब सीरीज में अमीर, मिडिल क्लास और गरीबों को अलग अलग श्रेणी में बांटा गया है. जिसमें रईस लोग स्वर्ग लोग के ताल्लुक रखते हैं, मिडिल क्लास धरती लोग और जितने भी क्रिमिनल्स हैं उन्हें पाताल लोक से जोड़ा गया है. ट्रेलर की शुरुआत चार आरोपियों की गिरफ्तारी से होती है, जिन्होंने एक जर्नलिस्ट को जान से मारने की कोशिश की थी. फिर निकाली जाती है चारों आरोपियों की हिस्ट्री.
स्टार प्लस पर रामायण के री-टेलीकास्ट से खुश ‘सीता-लक्ष्मण’, कही ये बात
अब रामायण का रिपीट शो स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने से शो के सितारे काफी खुश हैं. अपनी एक्साइटमेंट के बारे में बताते हुए दीपिका चिखलिया ने कहा- सीता का रोल मेरी जिंदगी का सबसे यादगार मोमेंट बन गया है. इतने सालों में मुझे भारत ही नहीं दुनियाभर के फैंस का प्यार मिला है. अब जब इसे फिर से री-टेलीकास्ट किया जा रहा है तो लोगों को फिर से इस ऐतिहासिक कहानी को जीने का मौका मिलेगा.
लॉकडाउन में परिवार से दूर मलाइका अरोड़ा, पैरेंट्स-बहन को कर रहीं मिस
लॉकडाउन के कारण कोई अपने परिवार से दूर है तो कोई अपने सोलमेट से. एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा लॉकडाउन के कारण अपनी फैमिली से नहीं मिल पा रही हैं. अब मलाइका अपने पैरेंट्स और बहन अमृता अरोड़ा को बहुत मिस कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है.
आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें
गरीब जनता की जिंदगी में नया प्रकाश है संबल : मुख्यमंत्री श्री चौहान
संबल योजना पुन: प्रारंभ मुख्यमंत्री द्वारा 41.33 करोड़ रूपये हितग्राहियों के खातों में अंतरित
भोपाल : मंगलवार, मई 5, 2020, 19:00 IST
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों की जिंदगी में संबल देने वाली योजना संबल को आज पुन: प्रारंभ किया। उन्होंने संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में 41.33 करोड़ की राशि एक क्लिक पर ट्रांसफर की। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए कहा कि पुरानी सरकार ने संबल योजना बंद कर दी थी इसलिये संबल योजना पुन: प्रारंभ कर रहे हैं। योजना के कार्ड रद्द कर दिये थे, अब यह कार्ड फिर काम आयेंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब मैं पहले मुख्यमंत्री था, तब मैंने संबल योजना प्रारंभ की थी। संबल केवल योजना नहीं है, गरीबों का सहारा है, बच्चों का भविष्य है, बुजुर्गों का विश्वास है और माँ, बहन-बेटियों का सशक्तिकरण है। संसाधन कब्जे में होने के कारण कुछ लोग अमीर हो गये परन्तु बड़ी आबादी निर्धन रह गयी। संबल योजना के माध्यम से हम उसी आबादी को न्याय दे रहे हैं जो धनी हैं उनसे हम टैक्स लेते हैं और जो गरीब हैं उनको सुविधाएँ देते हैं, यही सामाजिक न्याय है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा आज 05 मई 2020 को सामान्य मृत्यु के 1698 हितग्राहियों को 33.16 करोड़, दुर्घटना में मृत्यु के 204 हितग्राहियों को 8.16 करोड़ एवं आंशिक स्थायी अपंगता के 1 हितग्राही को 1 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता दी गयी। श्री चौहान द्वारा हितग्राहियों के खाते में 41 करोड़ 33 लाख की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरित की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबल योजना के तहत हितग्राहियों के परिजनों की मृत्यु होने पर 2 लाख अनुग्रह राशि प्राप्त करने वालों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। जिसमें होशंगाबाद के श्री दीपक नामदेव, रतलाम के श्रीमती लीला बाई पंचाल, रायसेन के श्री निर्मल कुमार जैन, छतरपुर की श्रीमती पार्वती साहू, विदिशा की श्रीमती मीना बाई, धार के श्री आनन्द शांति लाल कौशल, टीकमगढ़ की श्रीमती सिम्मा बाई, खरगोन की श्रीमती माया बाई, टीकमगढ़ के श्री मैथली सेन, बड़वानी के श्री गंगाराम से चर्चा कर उन्हें अवगत कराया कि 2-2 लाख रुपए की राशि उनके खाते में जमा करा दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना अप्रैल 2018 में प्रारंभ की गई थी। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए वर्ष 2018-19 में 703 करोड़ रूपए की राशि व्यय की गई थी। हमने 20 अप्रैल 2020 को इस योजना को पुनर्जीवित कर मात्र 15 दिन में ही हितग्राहियों के खाते में 41 करोड़ रूपए जमा कर योजना को पुनर्जीवित किया है।
जिंदगी के पहले जिंदगी के बाद ‘संबल योजना’
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म से मृत्यु तक साथ निभाने वाली इस अभिनव योजना का उद्देश्य गरीब एवं अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके तहत गर्भवती को प्रसव के पूर्व 4 हजार रुपए और प्रसव के पश्चात 12 हजार रुपए हितग्राही को दिए जाएंगे। पोषण आहार दिया जाएगा एवं बच्चों की शिक्षा नि:शुल्क होगी, आठवीं तक नि:शुल्क किताबें, यूनीफार्म, मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हितग्राहियों को मुख्य रूप से सामान्य और असामयिक मृत्यु पर 2 लाख रूपये, दुर्घटना में मृत्यु पर 4 लाख रूपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता में एक लाख रूपये की सहायता देने का प्रावधान है। हितग्राही की मृत्यु होने पर उसके परिजन को 5 हजार रूपये अंत्येष्टि सहायता और लघु व्यवसाय के उन्नयन में मदद दिलाना था। इस योजना को और अधिक व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए इसके प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जा रहा है।
12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए सुपर फाइव थाउजेंड
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना के तहत हितग्राही सदस्यों के ऐसे 5 हजार बच्चें जो 12वीं में सर्वाधिक अंक लाएंगे उन्हें 30-30 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। कक्षा 12वीं के बाद उच्च संस्थानों आई.आई.टी., आईआईएम, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में प्रवेश होने पर उनकी फीस की व्यवस्था भी सरकार करेगी।
खेल कूद में अव्वल छात्रों को प्रोत्साहन राशि
राज्य सरकार द्वारा संबल योजना के हितग्राहियों को खेल-कूद में प्रोत्साहन दिया जाएगा। योजना में पंजीकृत परिवार के ऐसे सदस्य जो अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेते है तो उन्हें 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इस अवसर पर गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, सहकारिता, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल, आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह और मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस उपस्थित थे।
दही यूं तो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार अगर इसे गलत समय पर खाया जाए तो इसका उल्टा प्रभाव भी हो सकता है। गर्मियां आते ही, लंच में खाने के साथ दही खाना अधिकतर लोगों की आदत में शामिल होता है। यह एक अच्छी आदत भी है। दही कई मामलों में सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और अधिकतर लोगों को इसे खाने से परेशनी नहीं होती। आपको बता दें, आयुर्वेद में कहा गया है की रात को दही खाने से बचना चाहिए। रात को दही लेने पर यह एक तरह से शरीर के लिए हानिकारक साबित होता है।
क्या है इसके पीछे की वजह?
रात के समय हमारे शरीर में प्राकृतिक रूप से कफ की प्रबलता बढ़ जाती है। इसलिए रात को दही खाने से पेट से जुडी कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। कई एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात को दही खाने से फूड पॉइजनिंग तक हो सकती है।
डॉक्टर किरण दलाल, हेड-डायटेटिक्स, फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद के अनुसार, जो लोग लैक्टोस नहीं ले पाते हैं, वो भी दही खा सकते हैं। आमतौर पर, जो लोग दूध ले पाते हैं, उन्हें दही भी कोई दिक्कत नहीं करता है। वैज्ञानिक रूप से तो दही के कोई नुकसान नहीं है, लेकिन यह आयुर्वेदिक कांसेप्ट है की हमें ठंडा और गर्म खाना मिक्स नहीं करना चाहिए। इससे आपको गले में परेशानी और सूजन हो सकती है।
कब और कैसे खाएं दही?
दही सबसे अधिक फायदेमंद नाश्ते में खाने से होता है। दही में चीनी मिलाकर खाने से खून की कमी दूर होती है। पेट की परेशानी को दूर करने के लिए दही से बानी लस्सी या छाछ भी सेहत के लिए अच्छी होती है।
पचाने में हो सकती है मुश्किल
रात को दही खाने से इसे पचाने में मुश्किल हो सकती है। इस तरह के भोजन को पचाने के लिए एनर्जी बर्न करनी की जरूरत पड़ती है। खाने के बाद तुरंत सोने से पाचन तंत्र कमजोर होता है। दही सूजन को बढ़ाता है, इसलिए शरीर में सूजन हो तो इसे न खाएं।
गलत समय पर दही कर सकते हैं बड़ी परेशानी
रात में दही खाने से खांसी-जुखाम, जोड़ो के दर्द की परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हो सके तो रात के समय दही खाने से परहेज करना ही बेहतर होता है। दही को रात के साथ-साथ बसंत में भी नहीं खाना चाहिए।
वक्त कितना ताकतवर है और ये कितनी तेजी से गुजर जाता ये बात हमें लॉकडाउन ने सही मायने में समझाई है. बॉलीवुड सेलेब्स जो अपने परिवार के साथ वक्त बिताने को तरसा करते थे उन्हें लॉकडाउन ने वो बेशकीमती मौका दे दिया है जिसके बारे में उन्होंने शायद ही कभी सोचा हो. पूरी इंडस्ट्री का कामकाज बंद है और सभी सेलेब्स इस लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. इस बीच शाहिद कपूर पत्नी मीरा कपूर की एक तस्वीर वायरल हो रही है.
ये तस्वीर ठीक एक साल पुरानी है. यानी 5 मई 2019 की. तस्वीर में मीरा अपनी गोद में बेटे जैन को उठाए नजर आ रही हैं. जैन ने कलरफुल टीशर्ट पहनी हुई है और वह बहुत क्यूट लग रहे हैं. वहीं मीरा ने डेनिम जैकेट पहनी हुई है. तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपने गार्डन में खड़ी हुई हैं. तस्वीर के कैप्शन में मीरा कपूर ने लिखा है कि मॉम स्टे कूल स्टे कूल. तस्वीर को पिछले एक साल में तकरीबन 5 लाख बार लाइक किया जा चुका है.
शाहिद कपूर और मीरा कपूर अक्सर ही मीशा और जैन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. मालूम हो कि मीशा शाहिद कपूर और मीरा कपूर की बेटी है और जैन उनके बेटे का नाम है. मीशा जैन से बड़ी हैं. जैन का जन्म साल 2018 में सितंबर में हुआ था. शाहिद और मीरा जुलाई 2015 में शादी के बंधन में बंध गए थे. दोनों पहली बार अगस्त 2016 में माता पिता बने जब मीरा ने मीशा को जन्म दिया. दोनों ने बेटी का नाम अपने नाम से एक-एक अक्षर लेकर बनाया था.
कैसे इरफान करते थे अपने किरदार की तैयारी, उनके बॉयोग्राफर असीम ने बताया
जब कैंसर से लड़ते हुए छलका था इरफान का दर्द, कहा-खुदा से बड़ा लगता है दर्द
फिर पटरी पर लौट रही जिंदगी
मीशा और जैन की क्यूट तस्वीरें अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. अब जब लॉकडाउन के दौरान न मीशा बाहर निकल पा रही है और ना जैन तो फैन पेज पर ये पुरानी तस्वीर रीसर्फेस हो गई है. इस तस्वीर में मां-बेटे की क्यूट बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. बता दें कि लॉकडाउन का अभी तीसरा चरण चल रहा है और अब इलाकों को तीन जोन्स में विभाजित कर दिया गया है. ग्रीन जोन में जहां जिंदगी काफी हद तक सामान्य कर दी गई है वहीं रेड और ऑरेंज जोन में लोगों को सीमित दायरे में गतिविधियां करने की अनुमति है.
आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें
दिल्ली सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामों में की बढ़ोतरी
दामों की बढ़ोतरी पर बीजेपी ने राज्य सरकार पर किया हमला
कहा- मूल्य में ऐसी बेतहासा वृद्धि दिल्ली के लोगों के ऊपर वज्रापात है
नई दिल्ली:
दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को कहा कि डीजल और पेट्रोल पर वैट बढ़ाने के आप सरकार के निर्णय से कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते पहले से ही समस्याओं से जूझ रहे लोगों खासकर गरीबों एवं किसानों पर नकारात्मक असर पड़ेगा. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से वैट में वृद्धि वापस लेने की यह कहते हुए मांग की कि इससे जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे. मनोज तिवारी ने ट्वीट कर कहा, ‘केजरीवाल सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल के मूल्य में ऐसी बेतहासा वृद्धि दिल्ली के लोगों के ऊपर वज्रापात है. इससे कई अति आवश्यक वस्तुओं का मूल्य भी बढ़ेगा. यह दिल्ली के साथ धोखा है. दिल्ली बीजेपी इसकी घोर निंदा करती है और इस निर्णय को वापस लेने की मांग करती है.’
यह भी पढ़ें
मनोज तिवारी ने कहा, ‘यह केजरीवाल सरकार का विशुद्ध अन्याय है. दिल्ली भाजपा उनसे इस वृद्धि को वापस लेने की मांग करती है, क्योंकि अनाज, सब्जियां और रोजमर्रा की अन्य चीजें इसके कारण महंगी हो जाएंगी.’ राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल के दाम में मंगलवार को प्रति लीटर पर 1.67 रूपये की और डीजल के मूल्य में प्रति लीटर सीधे 7.10 रूपये की वृद्धि की गई. दिल्ली सरकार ने इन दोनों ईंधनों पर स्थानीय बिक्री कर या वैट बढ़ा दिया है. विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि वैट बढ़ाने का लोगों, खासकर गरीबों, किसानों, मध्यवर्ग और परिवहन व्यावसायियों पर नकारात्मक असर डालेगा.
@ArvindKejriwal सरकार द्वारा डीज़ल व पेट्रोल के मूल्य में ऐसी बेतहासा वृद्धि दिल्ली के लोगों के ऊपर वज्रापात है।इससे कई अति आवश्यक वस्तुओं का मूल्य भी बढ़ेगा।ये दिल्ली के साथ धोखा है। @BJP4Delhi इसकी घोर निंदा करती है और इस निर्णय को वापस लेने की माँग करती है @PTI_Newshttps://t.co/Pmfh5kNjfo
उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में पिछले पांच छह सालों में अरविंद केजरीवाल शासन में पेट्रोल और डीजल पर वैट क्रमश: ढाई और डेढ़ गुणा बढ़ाया गया. देश में किसी भी अन्य राज्य ने वैट में ऐसी वृद्धि नहीं की.’ पूर्वी दिल्ली के भाजपा सासंद गौतम गंभीर ने आप सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘चुनाव से पहले हम सब कुछ मुफ्त देंगे, धन की कोई कमी नहीं है. दो महीने बाद दोगुणा कर लगा दो, क्योंकि तनख्वाह के लिए भी पैसे नहीं है. आप की अनोखी अर्थव्यवस्था.’
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Cookie settingsACCEPT
Privacy & Cookies Policy
Privacy Overview
This website uses cookies to improve your experience while you navigate through the website. Out of these cookies, the cookies that are categorized as necessary are stored on your browser as they are essential for the working of basic functionalities of the website. We also use third-party cookies that help us analyze and understand how you use this website. These cookies will be stored in your browser only with your consent. You also have the option to opt-out of these cookies. But opting out of some of these cookies may have an effect on your browsing experience.
Necessary cookies are absolutely essential for the website to function properly. This category only includes cookies that ensures basic functionalities and security features of the website. These cookies do not store any personal information.
Any cookies that may not be particularly necessary for the website to function and is used specifically to collect user personal data via analytics, ads, other embedded contents are termed as non-necessary cookies. It is mandatory to procure user consent prior to running these cookies on your website.