श्रीलंका में लहराया भारत का परचम, व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने 3-0 से जीती अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज

भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की धरती पर शानदार प्रदर्शन करते हुए “भारत बनाम श्रीलंका 2026 अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट 3T-20 चैंपियनशिप” 3-0 से अपने नाम कर ली। कोलंबो में 26 से 28 मई तक आयोजित इस श्रृंखला में कप्तान कबीर भदौरिया के नेतृत्व में भारतीय टीम ने तीनों मुकाबलों में मेजबान श्रीलंका को हराकर क्लीन स्वीप किया।

इस ऐतिहासिक जीत में मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के कैलारस तहसील स्थित ग्राम खेरा मानगढ़ निवासी मनोज धाकड़ की अहम भूमिका रही। मनोज की कहानी संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास की मिसाल है। वर्ष 2021 में एक भीषण सड़क हादसे में उन्होंने अपने दोनों पैर गंवा दिए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और व्हीलचेयर क्रिकेट को अपना जुनून बना लिया।Lion Wheelchair Cricket Association India द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के हर विभाग में शानदार प्रदर्शन किया।

सीरीज जीतने के बाद मनोज धाकड़ ने कहा कि यह जीत उनके गांव, जिले और उन सभी दिव्यांग साथियों को समर्पित है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी।इस उपलब्धि के साथ मनोज धाकड़ मुरैना जिले के पहले अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियन बन गए हैं। भारतीय टीम के स्वदेश लौटने पर मुरैना में उनके भव्य स्वागत की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here