https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Blog Page 4544

नगरीय निकाय चुनाव: बीजेपी ने काटे पार्षदों के टिकट, बगावत के संकेत

0

नगरीय निकाय चुनाव (Urban civic elections) को लेकर बीजेपी (BJP) ने बाजी मारते हुए कांग्रेस (Congress) से पहले कांकेर (Kanker) नगर पालिका सहित पंखाजूर नगर पंचायत में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. बीजेपी (BJP) की सूची जारी होते ही टिकट पाने वालों के चेहरों में खुशी की लहर है तो वहीं टिकट पाने से वंचित हुए पार्षदों ने बगावत का बिगुल फूंक निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर दिया. पार्टी द्वारा नगर पालिका के चार पार्षदों का टिकट काटे जाने के बाद नाराज बरदेभाटा पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी कार्यलय का घेराव कर टिकट देने की मांग की है.

टिकट काटे जाने से नाराज पार्षद  ने कहा कि उन्होंने बीते पांच वर्ष में अपने वार्ड में बेहतर कार्य किया है और आज बिना कारण बताये टिकट नहीं दिया गया है, जिससे उनमें और समर्थकों में नाराजगी है. जारी सूची में इस बार बरदेभाटा वार्ड से जिसे बीजेपी (BJP) से प्रत्याशी बनाया गया वह वार्ड में नहीं रहता. फिर भी उसे टिकट दिया गया जिसका उन्हें खेद है. अगर पार्टी अपना फैसला बदलकर उन्हें टिकट नहीं देती है तो वो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.

बीजेपी के अपने तर्क
बीजेपी पार्षद के टिकट की मांग को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन पर पार्टी के जिलाध्यक्ष का अपना तर्क है. बीजेपी जिलाध्यक्ष हलधर साहू का कहना है कि पार्टी में कोई बगावत नहीं है. उक्त वार्ड से रायशुमारी कर प्रत्याशी बनाया गया. यदि किसी पार्षद को किसी बात ऐतराज है तो पार्टी फोरम में अपनी बात रख सकता है. बहरहाल अब तो आने वाला वक्त ही तय करेगा कि मौजूदा पार्षदों का टिकट काटना बीजेपी के लिए कितना फायदेमंद होता है.

नगरीय निकाय चुनाव : मतदान के समय में संशोधन, अब मिलेगा 1 घंटे का अतिरिक्त समय

0

रायपुर। बस्तर क्षेत्र में नगरीय निर्वाचन के लिए मतदान के समय में संशोधन किया गया है। अब सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा । पूर्व में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर में मतदान के लिए समय में संशोधन किया गया है। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए 21 दिसम्बर को मतदान होगा।

राज्यसभा में गूंजा वेटनरी डॉक्टर से रेप के बाद जिंदा जलाने का मुद्दा, जया बच्चन बोलीं- दोषियों को जनता के हवाले कर दो

0

हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर प्रियंका रेड्डी से रेप के बाद हत्या के मामले की गूंज अब राज्यसभा तक पहुंच चुकी है। इयस घटना को लेकर सांसदों ने कड़ी निंदा की है। मामले को लेकर राज्यसभा सांसद जय बच्चन ने केंद्र और राज्य की सरकारों पर करारा प्रहार किया है। जया बच्चन ने कहा है कि ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को जनता के हवाले कर ​देना चाहिए, उसके बाद जनता जो सजा दे। जया बच्चन ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि चाहे निर्भया हो या कठुआ, सरकार को उचित जवाब देना चाहिए. जिन लोगों ने ऐसा किया, उनकी सार्वजनिक तौर पर लिंचिंग करनी चाहिए। जिन पुलिसकर्मियों ने लापरवाही बरती है, उनका नाम सार्वजनिक किया जाना चाहिए और उनको शर्मिंदा करना चाहिए।
जया बच्चन ने आगे कहा कि पता नहीं ऐसे मामलों को लेकर मैं कितनी बार सदन में बोल चुकीं हूं। अब वक्त आ गया है कि सरकार ऐसे मामलों में कार्रवाई करे। हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी की घटना को लेकर कहा कि जनता दोषियों को सजा देगी। उन्हें जनता को ही सौंप दिया जाना चाहिए। ऐसे मामलों को लेकर कई देशों में सख्त कानून बनाए गए हैं, जहां जनता दोषियों को सजा देती है।

पशु पालन विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त पुलिस की छापेमार कार्रवाई

0

ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई में फिर एक बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मामला पशु पालन विभाग के कार्यालय के एक बाबू का है जो 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी बाबू संजीव त्रिपाठी श्योपुर कार्यालय में पदस्थ है, जिसने फरियादी से 7वां वेतनमान के एरियस की राशि निकालने के लिए रिश्वत मांगी थी। फरयादी ने इसकी सूचना लोकायुक्त को दी थी जिसके बाद यह छापेमार कार्रवाई की गई है। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सुमित्रा महाजन का बड़ा बयान, कहा- अपनी ही सरकार के खिलाफ मुद्दा नहीं उठा पाने पर कहती थी जीतू और तुलसी से

0

इंदौर: पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है, उन्होंने अपनी ही पार्टी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। सुमित्रा महाजन ने कहा है कि इंदौर की समस्या रहती थी, तो मैं अपनी सरकार के खिलाफ कदम नहीं उठा पाती थी। इसलिए मैं तुलसी और जीतू को बोलती थी। सुमित्रा महाजन ने कहा है कि मैं समस्याओं को लेकर तुलसी सिलावट और जीतू पटवारी को बताती और उनसे कहती थी कि इसे भाजपा के खिलाफ उठाओ। माफ करना मैं आज का खुलासा कर रही हूं, लेकिन  जीतू पटवारी और तुलसी अच्छे हैं, व्यवहारिक हैं। आज तो ये दोनों मंत्री बन गए हैं, लेकिन यह मेरे बच्चे हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में सुमित्रा महाजन का टिकट कटने के बाद से उनके बगावती तेवर देखने को मिल रहा है। वहीं, इसके बाद से वे लगातार मंत्री जीतू पटवारी के संपर्क में हैं। इसी बात को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे।

सदन में उठा नान घोटाला मामला, CM भूपेश बघेल और रमन सिंह के बीच तीखी नोकझोंक

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) के छठवें दिन सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच बहुचर्चित नान घोटाला मामला (NAN Scam) को लेकर काफी हंगामा हुआ. विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था, अध्यादेश को लेकर सदन में सरकार को घेर रही है. वहीं सोमवार सुबह सदन में सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Dr. Raman Singh) के बीच नान मामले पर तीखी नोकझोंक हुई.  डॉ. रमन सिंह ने जहां सरकार पर सदन में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया, तो वहीं सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह से उनके 15 सालों का हिसाब मांगा. वहीं सदन में  विधायक केशव चंद्रा ने कोरबा में छिन्दई नाला आधारित ग्रामीण समुद्र जल प्रदाय योजना में कितनी राशि की मद स्वीकृत की गई इस पर सवाल पूछा. जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि ये 2008 की योजना है , जो 10 करोड़ 86 लाख की योजना थी. उन्होंने कहा कि उस दौरान के अधिकारियों की जानकारी ली जा रही है. जिस काम के लिए कार्य स्वीकृत किया गया था वो कार्य हुआ नहीं. इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने जांच करने के निर्देश दिया है. तो वहीं सदन में आज विधानसभा उपाध्यक्ष की औपचारिक तौर पर घोषणा भी कर दी जाएगी.

रमन सिंह ने वकीलों की मांगी जानकारी

सदन में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने नान घोटाले में PIL लगाने वाले वकीलों की जानकारी मांगी. साथ ही निजी वकीलों पर शासन द्वारा किए गए खर्चों और  शासकीय विमान उपलब्ध कराने की भी जानकारी उन्होंने मांगी. इस सवाल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि पी. चिदंबरम को उपलब्ध कराया गया था शासकीय विमान. पी.चिदम्बरम को बतौर फीस 60 लाख रुपए से अधिक का किया गया भुगतान. उन्होंने कहा कि अधिवक्ता दयन कृष्णन को किया गया था 81 लाख का भुगतान. सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि लोग सीएम मेडम, सीएम सर कौन है जानना चाहते थे हैं. उसका जवाब तो आज तक नहीं आया. उन्होंने कहा कि रमन सिंह की सरकार में भी बाहर के वकील को बुलाया गया था. किसे कब और कितना भुगतान किया गया सबका हिसाब मेरे पास है.

सदन में जोरदार हंगामा: नान घोटाला मामले में सदन दोनों पक्षों के बीच काफी सवाल जवाब हुआ. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार को अपने 15 सालों तक खर्च किए गए संपत्ति का हिसाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि नान घोटाले की जांच रोकने नेता प्रतिपक्ष PIL लगाते हैं. सीएम बघेल की इस टिप्पणी पर सदन में जोरदार नोंकझोंक हुई. पक्ष-विपक्ष के सदस्य खड़े होकर नारेबाजी करने लगे. तो वहीं विधायक मोहन मरकाम ने सीएम बघेल से पूछा नान घोटाले में कौन-कौन लोग शामिल हैं और उनपर कार्रवाई होगी क्या. जवाब में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कार्रवाई के लिए ही तो SIT का गठन किया गया है.

रमन सिंह ने लगाया आरोप

नान मामले पर आपत्ति जताते हुए रमन सिंह ने कहा कि अपूर्व कुरूप शासकीय वकील के तौर पर उपस्थित पर हुए थे. उन्होंने कहा कि हरीश साल्वे कभी बिलासपुर हाईकोर्ट आए ही नहीं. रविन्द्र श्रीवास्तव कभी हाईकोर्ट नहीं पहुंचे. डॉ. रमन सिंह ने सरकार पर विधानसभा को गलत जानकारी देने का आरोप लगाया. इस पर सीएम भूपेश बघेल और डॉ. रमन सिंह के बीच काफी देर तक बहस होती रही.


रायपुर एयरपोर्ट का हो सकता है निजीकरण, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने केंद्र से की सिफारिश!

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट  (Swami Vivekananda Airport) प्राइवेट हाथों में जा सकता है. मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर एयरपोर्ट का निजीकरण हो सकता है. सूत्रों की मानें तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority of India) ने केंद्र सरकार से रायपुर समेत छह और हवाई अड्डों के निजीकरण की सिफारिश की है. रायपुर सहित अमृतसर (Amritsar), वाराणसी (Varanasi), भुवनेश्वर (Bhubaneswar), इंदौर (Indore) और तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) का नाम शामिल है. मालूम हो कि इससे पहले केंद्र सरकार छह हवाई अड्डों का निजीकरण (Privatization) पहले की कर चुकी है. निजीकरण के पीछे केंद्र ने सुविधाओं में सुधार करने का हवाला दिया है. गौरतलब है कि 5 दिसंबर को निजीकरण के मसले को लेकर एक बैठक होने वाली है. इसके बाद इस मुद्दे पर फैसला सामने आ सकता है.

पहले भी किया जा चुका है निजीकरण

मििली जानकारी के मुताबिक केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi) जल्द 6 और एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने (Airport Privatization) की तैयारी में कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 6 और एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने के लिए अगले चरण की शुरुआत हो गई है. दूसरे चरण में 6 और एयरपोर्ट की पहचान की गई है इसमें वाराणसी, रायपुर, इंदौर, भुवनेश्वर, अमृतसर, तिरची शामिल हैं. अभी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इन एयरपोर्ट को ऑपरेट करती है. आपको बता दें कि पहले चरण में 6 एयरपोर्ट की निलामी पहले ही हो चुकी है. रायपुर एयरपोर्ट को मिल चुका है कई अवॉर्ड

बता दें कि हालही में एयरपोर्ट सर्विस क्वॉलिटी में रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट (Raipur Airport) को देशभर में 5वां स्थान मिला छा. ACI-ASQ रैंकिंग के आधार पर रायपुर एयरपोर्ट को ये रैंकिंग मिली है. इससे पहले भी रायपुर एयरपोर्ट को कई अवॉर्ड मिल चुका हैं. साथ ही रायपुर एयरपोर्ट डोमेस्टिक फाइट के मामले में भी अपनी रैंकिंग बेहतर कर रहा था. इस साल रैंकिंग सुधरकर टॉप थ्री एयरपोर्ट में रायपुर केशामिल होने की संभावना जताई जा रही थी.

MP में मॉडल प्रश्न पत्र में ‘गैंबलिंग’ की जगह ‘गांधीजी’ छपा, राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

0

भोपाल. मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए जारी ‘मॉडल प्रश्नपत्र’ में ‘गैंबलिंग’ की जगह ‘गांधीजी’ छप जाने से प्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार की किरकिरी हो गई है. इसके बाद कमलनाथ सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

मॉडल टेस्ट पेपर में प्रश्नों के साथ-साथ उत्तर भी दिए गए थे
यह गलती मध्य प्रदेश बोर्ड के 2019-20 शैक्षणिक सत्र की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों के लिए बनाए गए मॉडल टेस्ट पेपर नंबर-3 में हुई है. इस मॉडल टेस्ट पेपर में प्रश्नों के साथ-साथ उनके उत्तर भी दिए गए हैं, ताकि छात्र-छात्राएं अपने फाइनल पेपर में अच्छा प्रदर्शन कर सकें.

सातवें सवाल पर हो गया विवाद

इस मॉडल टेस्ट पेपर के पहले पेज के सातवें सवाल में अंग्रेजी में प्रश्न है कि सुबुद्धि और कुबुद्धि की विशेषताएं क्या होती हैं? इसके जवाब में अंग्रेजी में ही लिखा गया है – ‘सुबुद्धि एक ईमानदार इंसान था और उसने अच्छी जिंदगी जी. कुबुद्धि एक दुष्ट इंसान था और उसने दारू पीने वाले की और ‘गांधीजी’ की जिंदगी जी.’ दरअसल ‘गांधीजी’ की जगह यहां पर ‘गैंबलिंग’ (जुआ खेलने) छपा होना चाहिए था. पूरा विवाद इसी शब्द पर खड़ा हो गया है.

करवाई जाएगी इस गलती की विस्तृत जांच  मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रविवार को फोन पर बताया, ‘छपाई में हुई गलती को मेरे संज्ञान में लाया गया है. इसकी विस्तृत जांच करवाई जाएगी.’ उन्होंने कहा, ‘इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’

जब पूर्व कांग्रेस MLA ने प्रियंका गांधी की जगह ‘प्रियंका चोपड़ा’ जिंदाबाद के लगाए नारे, मंच छा गया सन्नाटा

0

नई दिल्ली: केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने 14 दिसंबर से ‘जनाक्रोश रैली’ करने का फैसला लिया है। रैली की तैयारी कांग्रेस ने पूरी कर ली है। इसी कड़ी में रविवार को बवाना क्षेत्र में एक सभा का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान उस वक्त वहां मौजूद लोगों की शर्मसार हो गए जब कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के बजाए प्रियंका चोपड़ा के जयकारे लगा दिए। दरअसल नई दिल्ली के बवाना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक कार्यकर्ता जायकरे लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। लेकिन जब वह प्रियंका गांधी का जयकारा लगा रहे थे तो उन्होंने ‘प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद’ के नारे लगा बैठे। इससे मंच पर उपस्थित पार्टी नेता असहज हो गए। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और प्रियंका गांधी के नाम से जयकारे लगाए। ऐसा कारनामा करने वाले कांग्रेस नेता कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार थे। इस दौरान मंच पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

आज सदन में होगा विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव, कई अहम मुद्दों को लेकर हंगामे की उम्मीद

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्र कुमार और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के विभागों से संबंधित ज्यादातर सवाल लगाए गए हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नान घोटाले मामले की याचिकाओं में शासन की ओर से वकीलों की नियुक्ति की जानकारी मांगी है। वहीं, जेसीसीजे के धर्मजीत सिंह ने प्लास्टिक निर्माण और पॉलिथीन में प्रतिबंध का मामला उठाते हुए इस संबंध में सरकार की अब तक की कार्रवाई की जानकाी मांगी है। सदन में सेामवार को 21 ध्यानाकर्षण सूचनाएं लगाई गई हैं। इसमें प्रमुख रूप से जनता कांग्रेस के धर्मजीत सिंह प्रमुख सड़कों के निर्माण में अनियमितता का मामला उठाकर लोक निर्माण मंत्री का, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और शिवरतन शर्मा लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान निधि राशि का वितरण नहीं किए जाने की ओर मुख्यमंत्री का। ब्रजमोहन अग्रवाल और धर्मजीत सिंह प्रदेश में शराब बिक्री में अनियमितता की ओर आबकारी मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं, सारकेगुड़ा एनकाउंटर की न्यायिक जांच रिपोर्ट सदन में रखे बगैर मीडिया में लीक किए जाने का मामला उठाएंगे।

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88 slot777

slot server kamboja

Exit mobile version