https://www.biskitjunkiehouston.com/menu

https://www.menuhartlepool.com/

slot server jepang

Home Blog Page 6

ईरान पर फिर सैन्य कार्रवाई की तैयारी में अमेरिका! ट्रंप ने कैंसल किया वीकेंड प्लान, मिडिल ईस्ट में बढ़ी हलचल

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन एक बार फिर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। यह संभावित कदम ऐसे समय पर सामने आया है, जब मध्यस्थों के जरिए अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने को लेकर बातचीत जारी है। हालांकि अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार शाम तक किसी भी हमले को लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया था।

इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने वीकेंड पर न्यू जर्सी स्थित अपने गोल्फ प्रॉपर्टी पर रुकने का कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया। अमेरिकी मीडिया संस्था CBS News की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप अब वापस व्हाइट हाउस लौट रहे हैं, जिससे संभावित सैन्य गतिविधियों की अटकलें और तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी सेना और खुफिया एजेंसियों के कई अधिकारियों ने मेमोरियल डे वीकेंड के अपने निजी कार्यक्रम भी रद्द कर दिए हैं। रक्षा और खुफिया विभाग ने विदेशों में तैनात अमेरिकी ठिकानों के लिए रिकॉल रोस्टर अपडेट करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही मध्य पूर्व क्षेत्र में तैनात सैनिकों की आवाजाही भी तेज हो गई है।

जानकारों का मानना है कि यह कदम ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई से पहले क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी कम करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। फिलहाल पूरी दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर टिकी हुई है।

राजगढ़ के फतेहपुर में पानी का संकट: 45 डिग्री की गर्मी में महिलाएं लोकगीत गाते हुए राजस्थान से ला रहीं पानी

राजगढ़– राजगढ़ जिले के खिलचीपुर जनपद का ग्राम फतेहपुर आज भी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहा है। हालत इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को दो तपती धूप में दो किलोमीटर दूर राजस्थान के एक खेत में बने कुएं से जान जोखिम में डालकर पानी की जद्दोजहद करनी पड़ रही हैं। भीषण गर्मी में जब पारा 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, तब ग्रामीण तपती धूप में रोजाना दो किलोमीटर पैदल चलकर राजस्थान की सीमा में बने कुएं से पानी लाने को मजबूर हैं। पानी लाते समय गांव की महिलाओं की खास बात यह है कि पानी लाते समय लोकगीत गाती हुई पानी के भरे हुए बर्तन लेकर आती है।

खिलचीपुर जनपद की ग्राम पंचायत बावड़ीखेड़ा अधीन आने वाले फतेहपुर गांव की आबादी करीब 200 है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की समस्या नई नहीं बल्कि वर्षों पुरानी है। गर्मी आते ही गांव के हालात और ज्यादा खराब हो जाते हैं। गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सिर पर पानी के बर्तन रखकर राजस्थान की ओर निकल पड़ते हैं, तब जाकर घरों में पीने का पानी पहुंच पाता है।

blob:https://www.no2politics.com/15ffeff7-727c-4df2-969a-9d8bd0612fb7

ग्रामीणों की माने तो वर्षों से गांव में पानी की समस्या देख रहे हैं। हर साल गर्मी में हालात बिगड़ जाते हैं। गांव में पानी नहीं मिलता तो दो किलोमीटर दूर राजस्थान की सीमा के कुएं से पानी लाना पड़ता है सरपंच से समस्या बताई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार सरपंच जवाब देते हैं कि “क्या मैं तुम्हारे लिए अपनी जमीन बेच दूं, जब सरकार व्यवस्था करेगी तब टैंकर डलवाएंगे।”

ग्रामीणों की मांग हैं कि गांव में एक ट्यूबवेल लग जाये ताकि भीषण गर्मी में पानी के लिए भटकना न पड़ें। खिलचीपुर जनपद सीईओ गोविंदसिंह सोलंकी का कहना है । गांव में नल-जल योजना को लेकर तीन एजेंसियां काम कर रही हैं, लेकिन अभी योजना पूरी होकर पंचायत को हैंडओवर नहीं हुई है। जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा। राजस्थान से पानी लाने की बात सुनने में जरूर अजीब लगती है, लेकिन राजस्थान और एमपी की सीमा लगी हुई है, इसलिए ग्रामीण वहां से पानी लाते है। हमारा प्रयास है कि अब किसी को पानी लेने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े।

blob:https://www.no2politics.com/08c01187-69b4-4bcf-870c-17c02afd0965

CJP को लेकर बढ़ी सियासी चर्चा: पूर्व जज मार्कंडेय काटजू बोले- “भारत में भी एक दिन जरूर आएगी क्रांति”

देशभर में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा बटोर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब राजनीतिक बहस का बड़ा विषय बनती जा रही है। बेहद कम समय में युवाओं के बीच चर्चा में आई इस पार्टी को लेकर अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या भारत में भी नेपाल और श्रीलंका जैसी युवा क्रांति देखने को मिल सकती है।इसी बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काटजू ने दावा किया है कि भारत में भी इंग्लैंड, फ्रांस, रूस और चीन की तरह एक दिन क्रांति जरूर आएगी। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कहा कि यह क्रांति कब होगी और इसका नेतृत्व कौन करेगा, यह फिलहाल कोई नहीं जानता।पूर्व जज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे युवाओं के बढ़ते असंतोष और सिस्टम के प्रति नाराजगी से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे केवल एक वैचारिक टिप्पणी मान रहे हैं।CJP को लेकर युवाओं के बीच लगातार मीम, वीडियो और राजनीतिक चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि पार्टी की वास्तविक राजनीतिक ताकत और भविष्य को लेकर अभी स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी बढ़ती मौजूदगी ने इसे चर्चा के केंद्र में ला दिया है।फिलहाल, मार्कंडेय काटजू के बयान और CJP को लेकर चल रही बहस ने देश की राजनीति में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Access Denied

0



Access Denied

You don’t have permission to access “http://zeenews.india.com/hindi/world/tulsi-gabbard-resigns-as-director-of-national-intelligence-explains-the-reason-for-her-decision/3226200” on this server.

Reference #18.54fdd417.1779481362.225100c6

https://errors.edgesuite.net/18.54fdd417.1779481362.225100c6



Source link

Access Denied

0




Access Denied

You don’t have permission to access “http://ndtv.in/india/twisha-sharma-case-a-team-of-forensic-doctors-from-aiims-is-being-sent-to-bhopal-five-doctors-will-examine-the-body-11534324” on this server.

Reference #18.27fdd417.1779481257.1341fd36

https://errors.edgesuite.net/18.27fdd417.1779481257.1341fd36



Source link

खाना मांगने पर पत्नी ने पति पर उंडेली खौलती सब्जी, 30 फीसदी झुलसा युवक जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र अंतर्गत जसगुंवा कला गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां खाना मांगने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति के ऊपर खौलती हुई सब्जी डाल दी। इस घटना में पति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल युवक सुनील अहिरवार मजदूरी कर रात में घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने पत्नी से खाना मांगा। खाना देने में देरी होने पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने गैस पर रखी खौलती हुई सब्जी का भगोना उठाकर सीधे पति के ऊपर उड़ेल दिया।

खौलती सब्जी गिरने से सुनील का चेहरा, गर्दन, सीना और दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत बिजावर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में घायल का इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गया है।घटना के बाद पीड़ित पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। वहीं बाजना थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

परिवार के विरोध के बीच प्रेमी जोड़े ने मांगी सुरक्षा; युवती बोली- “अपनी मर्जी से की है शादी, पति के साथ ही रहना चाहती हूं”

छतरपुर जिले के पठापुर गांव की रहने वाली किरण अहिरवार ने परिवार की मर्जी के खिलाफ अपनी पसंद से शादी करने के बाद मीडिया के सामने आकर अपनी आपबीती सुनाई। युवती ने साफ तौर पर कहा कि उसने अपनी इच्छा से मंदिर में विवाह किया है और अब वह अपने पति नरेंद्र अहिरवार के साथ ही रहना चाहती है।

मीडिया से बातचीत के दौरान किरण अहिरवार ने बताया कि उसके परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे और लगातार उस पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहे हैं। युवती का कहना है कि परिवार वाले इस विवाह को स्वीकार नहीं कर रहे और यहां तक कह चुके हैं कि “वह उनके लिए मर चुकी है।”

किरण ने कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से जीवनसाथी चुनने का अधिकार रखती है।वहीं, नरेंद्र अहिरवार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से लड़की के परिजन लगातार उन्हें ढूंढ रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं, जिसके चलते दोनों खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जोड़े ने बताया कि उन्होंने पहले सिविल लाइन थाने में संपर्क किया था। वहां पुलिस ने परिजनों से बात भी की, लेकिन किरण ने साफ कर दिया कि वह अपने घर वापस नहीं जाना चाहती और पति के साथ ही रहना चाहती है। युवती ने यह भी कहा कि उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है और उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है।

फिलहाल, यह प्रेमी जोड़ा प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहा है। दोनों का कहना है कि वे शांतिपूर्वक साथ रहना चाहते हैं और उनके निजी जीवन में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं होना चाहिए।

‘पहला वादा पूरा करने का समय आ गया’: सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान शुरू

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नया अभियान शुरू किया है। पार्टी की ओर से जारी पोस्ट में लोगों से भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों के सबूत साझा करने की अपील की गई है।पोस्ट में लिखा गया है कि अब “पहला वादा पूरा करने का समय आ गया” है। अभियान के तहत जनता और पत्रकारों से भ्रष्ट अधिकारियों के नाम, दस्तावेज, फोटो, वीडियो और संबंधित विभागों की जानकारी भेजने को कहा गया है।इस पहल को लेकर प्लेटफॉर्म के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जमीनी स्तर पर अभियान चलाया जाएगा और लोगों द्वारा भेजी गई जानकारियों के आधार पर मामलों को उजागर किया जाएगा।सोशल मीडिया पर इस अभियान को लेकर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ नई पहल बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इसकी पारदर्शिता और प्रभाव को लेकर सवाल भी उठाए हैं।

शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद, सेंसेक्स 231 अंक और निफ्टी 64 अंक चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबारी सत्र के दौरान उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 231 अंक की तेजी के साथ 75,415.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 64 अंक चढ़कर 23,719.30 के स्तर पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान बैंकिंग और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को मजबूती मिली। हालांकि मिडकैप शेयरों में पूरे दिन हल्का उतार-चढ़ाव बना रहा।

आज के टॉप गेनर्स में सम्मान कैपिटल, कायन्स टेक और एस्ट्रल लिमिटेड शामिल रहे। इन कंपनियों के शेयरों में क्रमशः 4.67 प्रतिशत, 4.61 प्रतिशत और 4.17 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों की सकारात्मक धारणा और चुनिंदा सेक्टरों में खरीदारी के चलते बाजार में मजबूती बनी हुई है।

सागर गैंगवार में युवक की गोली मारकर हत्या, हिस्ट्रीशीटर पर आरोप

सागर मोतीनगर थाना क्षेत्र के विवेकानंद वार्ड अंतर्गत मच्छरयाई इलाके में गुरुवार रात गैंगवार के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी के रिकॉर्डशुदा बदमाश होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या हुआ था:

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 11 बजे गयादीन तिराहे के आगे मयंक साहू और यश सोनी के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पिछले कई दिनों से रंजिश चल रही थी। विवाद बढ़ने पर यश सोनी ने मयंक पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली मयंक के चेहरे पर नाक के पास लगी। घायल मयंक को गंभीर हालत में भाग्योदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यश के साथ कुछ और बदमाश भी मौजूद थे।

दोनों पक्षों पर पहले से केस:

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मृतक मयंक साहू और आरोपी यश सोनी दोनों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस की कार्रवाई:

वारदात की सूचना मिलते ही मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत राजपूत और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल दो टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी पर उठ रहे सवाल:

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि मोतीनगर थाना क्षेत्र में पिछले 2 साल से अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। थाना प्रभारी जसवंत राजपूत पर क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को न रोक पाने के आरोप लग रहे हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही इसी थाना क्षेत्र में एक युवक परिवार सहित टावर पर चढ़ गया था। थाना प्रभारी पर पूर्व में लेनदेन के आरोप भी लग चुके हैं।

पुलिस का बयान:

मोतीनगर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang

slot gacor

slot pusatwin

slot depo 10k

slot bet 200

pusatwin slot

slot thailand

slot bet 100

slot bet kecil

slot depo 10k

slot depo 10k

spaceman slot

slot777

slot depo 10k slot depo 10k slot bet 100 slot777 slot depo 5k slot online slot server jepang scatter hitam slot88 slot777

slot server kamboja

Exit mobile version