PAK ने फिर तोड़ा सीजफायर, पुंछ के बालाकोटे सेक्टर में दागे मोर्टार – Pakistan ceasfire violation poonch balakote sector indian amry

कोरोना संकट के बीच पाकिस्तान और चीन सरहद पर तनाव बरकरार है. पाकिस्तान ने मंगलवार को भी सीजफायर का उल्लंघन किया. लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पुंछ जिले के बालाकोटे सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए, जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया. बीते हफ्तों में एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं काफी बढ़ी हैं.

इससे पहले 22 मई को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से फायरिंग की. भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान शांत हो गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर पर में सीजफायर का उल्लंघन किया था.

एक-दो दिन के अंतराल में पाकिस्तान सीजफायर तोड़ रहा है. 22 मई से पहले 20 मई को पुंछ जिले के किरनी और कास्बा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था. दोपहर 1 बजे पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार दागे थे. इसका भारतीय सेना ने जवाब दिया था. इससे पहले सुबह 9.30 बजे भी पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा था और छोटे हथियारों से फायरिंग की थी.

वहीं, 20 मई को पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा था, जबकि 19 मई को रात में पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोटे सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया था. इसी दिन सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार दागे गए थे. सबका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया था.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here