पाकिस्तान की पहले से ही संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था को इस बार आम की फसल से भी बड़ा झटका लग सकता है। देश के प्रमुख कृषि निर्यात उत्पादों में शामिल आम के निर्यात में इस सीजन करीब 30 प्रतिशत तक गिरावट आने की आशंका जताई गई है।एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में आम का सीजन अपने चरम पर है, लेकिन पिछले वर्षों की तुलना में इस बार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कम मात्रा में आम भेजे जाएंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी संकट और उससे प्रभावित व्यापारिक गतिविधियों का सीधा असर पाकिस्तान के आम निर्यात पर पड़ रहा है।पाकिस्तान दुनिया के प्रमुख आम उत्पादक और निर्यातक देशों में शामिल है। आम के निर्यात में कमी से किसानों, व्यापारियों और देश की विदेशी मुद्रा आय पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए यह स्थिति चिंता बढ़ाने वाली मानी जा रही है।


