Pakistan issued arrest warrant against the former President Asif Ali Zardari after the announcement of the alliance | गठबंधन की घोषणा के बाद पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ इमरान खान ने चली ये चाल

इस्‍लामाबाद: पाकिस्तान के एंटी-करप्‍शन वॉचडॉग नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्‍यूरो (NAB) ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के नेता आसिफ अली जरदारी के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है. ये वारंट पाकिस्तान में 8 अरब रुपये के भ्रष्टाचार मामले में जारी किया गया है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, अब इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) की दो सदस्यीय पीठ फर्जी खातों के मामले में संदिग्ध लेनदेन को लेकर आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) की अंतरिम-जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी.

ये भी पढ़ें: भारत ने पाकिस्तान के इस दावे को किया खारिज, बताया काल्पनिक और गुमराह करने वाला

गठबंधन बनने के बाद जारी हुआ वारंट 
सत्तारुढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) सरकार के खिलाफ जनता की बढ़ती नाराजगी के बीच पाकिस्तान के सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने मिलकर पाकिस्‍तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (PDM) के नाम से गठबंधन बनाया है. इस गठबंधन की घोषणा के बाद ही इमरान सरकार ने जरदारी के खिलाफ यह गिरफ्तारी वारंट जारी है.

इससे पहले सितंबर में इस्लामाबाद की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति समेत अन्य आरोपियों को फर्जी खातों के मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के लिए दोषी ठहराया था. एनएबी द्वारा भ्रष्‍टाचार के कई मामलों में आरोपी ठहराए गए जरदारी को पिछले साल चिकित्‍सा कारणों के चलते इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दी थी.

वारंट जारी होने के बाद पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा है कि पिछले रविवार को अस्‍वस्‍थता महसूस करने के बाद जरदारी को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था.

पीपीपी ने ट्वीट किए गए अपने बयान में कहा, ‘डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप और जरूरी टेस्‍ट किए हैं.’ पाकिस्‍तान के डॉन न्‍यूज पेपर ने बताया कि जरदारी को कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here