pakistani cannoli cafe owners mocking manager’s poor-english see viral video twitter, twitter viral video pakistan | Islamabad Caffe Cannoli Viral Video: वफादार मैनेजर का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, देखिए कैसे उड़ाई थी खिल्ली

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के एक मशहूर कैफे की दो महिला मालकिनों ने अपने मैनेजर की अंग्रेजी का मजाक उड़ाया. सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है. बात बढ़ी तो दोनों अंग्रेज परस्त महिलाओं को लेने के देने पड़ गए. पाकिस्तान के मशहूर पत्रकारों से लेकर स्टूटेंड हर तबका इस वाकये को लेकर भड़का हुआ है. पाकिस्तानी जनता अब बड़े जोर शोर से नामचीन कैफे के बॉयकॉट की मांग कर रही है. करीब सवा मिनट के इस वीडियो में महिलाओं ने खुद को उजमा और दीया बताया और अपने नौ साल पुराने और वफादार मैनेजर की जमकर खिल्ली उड़ाई थी. 

मैनेजर की अंग्रेजी का उड़ाया मजाक

दोनों एलीट महिलाएं इस्लामाबाद के मशहूर कैफे कैनोली (Caffe Cannoli Islamabad) की मालिक बताई जा रही हैं. वायरल वीडियो में उजमा और दिया अपने मैनेजर को अंग्रेजी में अपना परिचय यानी इंट्रोडक्शन देने के लिए कहती हैं. और कमजोर इंग्लिश की वजह से कैफे मैनेजर टूटी-फूटी अंग्रेजी बोलते हुए बड़ा असहज दिखाई देता है.

देखिए एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ट्वीट करके इस पूरे घटनाक्रम पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, ‘यह कितना दुखी करने वाला है. क्लास प्रिवलेज, कोलोनियल हैंगओवर और पाकिस्तानी अभिजात वर्ग का दबदबा.. सब कुछ सिर्फ एक ही वीडियो क्लिप में. यहां मैनेजर हीरो साबित हुआ. उसके हार्ड वर्क को सलाम.’

#BoycottCannoli ट्रेंड हुआ तो मांगी माफी

वीडियो को देखते देखते लाखों व्यूज मिले. घटनाक्रम वायरल होने के बाद दोनों महिलाओं को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा. हैशटैग बॉयकॉट कैनोली ट्रेंड हुआ तो अंग्रेजी का नशा उतर गया और दोनों ने माफी की मांग की. जैसे-जैसे मामला बढ़ा तो कैनोली के मीम बने महिलाएं ट्रोल हुईं तो दोनों ने कहा, ‘हम लोगों की प्रतिक्रिया से दुखी और निराश हैं. हम तो बस अपने स्टाफ के साथ गप-शप कर रहे थे. पूरी बातचीत को नेगेटिव तरीके से पेश किया गया. अगर हमने आपको हर्ट किया हो तो हम माफी मांगते हैं.’

LIVE TV

Full dress rehearsal




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here