Pakistani twitter users claiming that Indian fighter jets were seen flying near Karachi | पाकिस्तान के आसमान में अचानक मंडराने लगे फाइटर जेट, दहशत में बीती कराची वालों की रात

नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में मंगलवार की रात उस समय खौफ का माहौल पैदा हो गया जब आसमान में कुछ फाइटर जेट उड़ते नजर आए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि कराची की आसमान पर मंडरा रहे ये भारतीय एयरफोर्स के फाइटर जेट हैं. लोगों ने यहां तक आशंका जता डाली की भारत पाकिस्तान पर हमला करने जा रहा है. कराची के लोगों की रात दहशत के साये में बीती.  

देखते ही देखते ट्विटर पर कराची ब्लैकआउट (#KarachiBlackOut) ट्रेंड करने लगा. पाकिस्तान में NBC के पूर्व रिपोर्टर वाज खान ने ट्वीट किया, प्रिय भारतीय उच्चायोग (@IndiainPakistan) अफवाहें आ रही हैं कि भारतीय वायुसेना ने PoK और सिंध-राजस्थान सेक्टर में घुसपैठ की है. आपको इसपर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. 

पाकिस्तान के कई लोगों ने इसे लेकर ट्वीट किया. कराची से लरैब मोहिब ने लिखा, मैं कराची एयरपोर्ट के पास रहता हूं, मैंने फाइटर प्लेन देखे, क्या चल रहा है?

आपको बता दें कि कराची के लोगों का ये दावा महज अफवाह निकला. ये विमान भारतीय वायुसेना के नहीं बल्कि पाकिस्तानी वायुसेना के थे. ANI के अनुसार पाकिस्तानी वायुसेना इस समय कराची में अपने लड़ाकू विमानों के साथ युद्धाभ्यास कर रही है.

पाकिस्तानी वायुसेना इस दौरान खासतौर से रात में होने वाले हमले को लेकर तैयारी कर रही है. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर ऐसी किसी फाइटर एक्टिविटी से इनकार किया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here