Parineeti Chopra And Akshay Kumar Film Kesari New Poster Released Trailer Ishar Singh Afgan Soldiers | Kesari: ट्रेलर रिलीज से पहले जारी किया गया फिल्म का एक और पोस्टर, इस अंदाज में दिखे अक्षय



अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘केसरी’ काफी वक्त से सुर्खियों में चल रही है. ये फिल्म इसी साल रिलीज होनी है. लेकिन आए दिन कोई न कोई खबर इससे जुड़ी हुई सामने आती ही रहती है. आज इसका ट्रेलर भी रिलीज होना है और ऐसे में फिल्म का एक और पोस्टर जारी किया गया है.

केसरी का नया पोस्टर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘केसरी’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर में अक्षय कुमार अफगान लड़कों रो अपनी 56 इंच की छाती दिखाते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्टर में अक्षय कुमार जोश से भरे हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने दाएं हाथ में बंदूक को हवा में उठा रखा है. जबकि उनके पीछे बाकी सारे साथी भी पूरे जोश में नजर आ रहे हैं.

kesari

मार्च में रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि, अक्षय कुमार की ये फिल्म मार्च में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट पहली बार परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं. ये फिल्म साल 1897 में लड़े गए ब्रिटिश इंडियन आर्मी के 21 सिख सैनिकों और 10,000 अफगान लड़ाकों के साथ युद्ध पर आधारित है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, ईशर सिंह का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने इस युद्ध में सिख टुकड़ी का नेतृत्व किया था.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here