Parle-G Biscuits Record Sales in Lockdown – लॉकडाउन में पारले-जी बिस्किट की रिकॉर्ड बिक्री हुई

नई दिल्ली:

कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान अप्रैल और मई में पारले-जी बिस्किट की रिकॉर्ड बिक्री हुई है. पारले प्रोडक्ट्स के एक वरिष्ठ अधिकारी मयंक शाह ने बताया कि महामारी के दौरान खाद्य राहत पैकेट बांटने वाले एनजीओ और सरकारी एजेंसियों ने भी पारले-जी बिस्किट को तरजीह दी क्योंकि यह किफायती है और दो रुपये में भी मिलता है. साथ में यह ग्लूकोज का अच्छा स्रोत है.

यह भी पढ़ें

उन्होंने बताया कि वृद्धि जबर्दस्त थी और इसके नतीजतन लॉकडाउन के दौरान बाजार में पारले की हिस्सेदारी में 4.5 से पांच फीसदी की वृद्धि हुई. शाह ने बताया कि बीते 30-40 साल में हमने ऐसी वृद्धि नहीं देखी. उन्होंने बताया कि पहले आई सुनामी और भूकंप जैसे संकटों के दौरान भी पारले- जी की बिक्री बढ़ी थी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here