
Parliament Monsoon Session Live Updates: 18 दिनों तक चलने वाले मानसून सत्र का आज दूसरा दिन
Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद में मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. राज्यसभा की कार्यवाही कल सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी पर लोकसभा में बयान देंगे. इससे पहले सरकार ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को राज्यसभा में मंत्रियों के वेतन में कटौती के प्रावधान वाले विधेयक सहित पांच विधेयक पेश किए. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2020 पेश किया. उच्च सदन की कार्यसूची के अनुसार यह विधेयक गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पेश किया जाना था. सरकार ने इसी वर्ष मंत्रियों के वेतन और भत्ते (संशोधन) अध्यादेश, 2020 जारी किया था जिसमें कोरोना वायरस के मद्देनजर मंत्रियों के भत्तों में 30 प्रतिशत तक कटौती का प्रावधान था. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने महामारी रोग (संशोधन) विधेयक, 2020 किया. यह विधेयक पारित होने पर इसी साल जारी अध्यादेश का स्थान लेगा जो स्वास्थ कर्मियों की सुरक्षा से संबंधित है. हर्षवर्धन ने केन्द्रीय होम्योपैथी परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 और भारतीय केंद्रीय चिकित्सा परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 भी पेश किया.
Rajya Sabha adjourned till 9 am tomorrow. pic.twitter.com/lNhP3ycHR7
– ANI (@ANI) September 15, 2020
राज्यसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन
कोविड-19 की मृत्यु दर 1.67 फीसदी और रिकवरी रेट 77.65 फीसदी है. भारत 3,320 मामले प्रति 10 लाख और 55 मौतों प्रति मिलियन तक सीमित करमे में सक्षम रहा, जोकि दुनिया में सबसे कम है. लॉकडाउन की वजह से करीब 14 से 29 लाख मामले कम करने और 37 हजार से 78 हजार के बीच लोगों की जिंदगियां बचाने में कामयाब रहे.
Lockdown prevented approximately 14 lakh to 29 lakh cases & 37,000 to 78,000 deaths. These 4 months were utilised to created additional health infrastructure, enhance human resource & produce within Indian critical elements such as PPE kits, N95 masks&ventilators: Health Minister https://t.co/FAsszplh9x
– ANI (@ANI) September 15, 2020
राज्यसभा में TMC सांसद दिनेश त्रिवेदी
वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार की तारीफ की जानी चाहिए. लेकिन उन्हें यह देखना चाहिए कि यह किसकी वजह से हो सका. एयर इंडिया ने इस मुहीम को कामयाब बनाया. आप चाहें तो इसके ढांचे में बदलाव कर सकते हैं लेकिन कृप्या करके इसे बेचे नहीं. क्योंकि एयर इंडिया है तो हिंदुस्तान है.
Just because there are some people, you can’t tarnish the image of the entire industry. I am ashamed that yesterday one of our members in Lok Sabha, who is from the film industry, spoke against it. It is a shame: Samajwadi Party MP Jaya Bachchan in Rajya Sabha https://t.co/cSvxi5dioc
– ANI (@ANI) September 15, 2020
DMK MP Tiruchi Siva has given Zero Hour notice in Rajya Sabha over ‘adverse impact of holding NEET exams, leading to suicides by students’. pic.twitter.com/q7aSpbkSje
– ANI (@ANI) September 15, 2020
रक्षा मंत्री भारत-चीन मुद्दे पर देंगे बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध को लेकर आड संसद में एक बयान देंगे.
Source link

