उफनती पार्वती नदी में दौड़ाई यात्री बस, वीडियो वायरल; चालक पर केस दर्ज, बस जब्त

राजगढ़ जिले में एक यात्री बस चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। भोपाल–बैरसिया–नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती नदी के वैकल्पिक मार्ग पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद चालक ने यात्रियों से भरी बस नदी पार करा दी। इस दौरान यात्रियों की जान जोखिम में पड़ गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, पार्वती नदी का मुख्य पुल 17 जनवरी 2025 से क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों के लिए बंद है। नदी में पानी नहीं होने पर प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग बनाया था, लेकिन बारिश के बाद उसी मार्ग पर पानी का बहाव शुरू हो गया। इसके बावजूद बस चालक ने लापरवाही दिखाते हुए बस को बहते पानी से निकाल दिया।मामले में नरसिंहगढ़ पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।

टीआई वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here