बात करें जूलरी की, तो उन्होंने हाथों में गोल्डन बेस्ड अलग-अलग कलर कॉम्बिनेशन के बैंगल्स पहने थे। कानों में उन्होंने टॉप्स पहने थे और गले में लाइट वेट गोल्ड चेन पहनी थी। पवित्रा के बालों को लाइट मेसी लुक देते हुए बन में स्टाइल किया गया था। उनका मेकअप पूरी तरह से न्यूड टोन था और आईज को हाईलाइट करने के लिए उन्हें स्मोकी लुक दिया गया था।
फैन्स को पवित्रा पुनिया का यह लुक बेहद पसंद आया। उन्होंने इस साड़ी लुक की तारीफ करते हुए इस पर ‘हॉटनेस ओवरलोड’, ‘अमेजिंग’, ‘शी इज बेस्ट’ जैसे कॉमेंट्स किए। इसके साथ ही लोगों ने उनके लिए सपोर्ट भी शो किया।
पवित्रा पुनिया को मिल रही तारीफ
वैसे आपको बता दें कि पवित्रा पूर्व बिग बॉस कन्टेंस्टेंट पारस छाबड़ा की एक्स रह चुकी हैं। दोनों का ब्रेकअप काफी बिटर रहा था, जिस वजह से ये दोनों आज भी एक-दूसरे से खिलाफ बयानबाजी करते नजर आते हैं। और हां जहां तक फैशन की बात है, तो यह बाला बिग बॉस के घर में भी स्टाइलिश अवतार में ही दिखाई देगी, ऐसा अंदाजा उनकी इंस्टा पिक्स देखकर आसानी से लगाया जा सकता है।


