People from Ladakh border area want to build underground bunker, Delegation met Defense Minister – लद्दाख के सीमा क्षेत्र के लोग भूमिगत बंकर बनाना चाहते हैं, शिष्टमंडल रक्षा मंत्री से मिला

लद्दाख के सीमा क्षेत्र के लोग भूमिगत बंकर बनाना चाहते हैं, शिष्टमंडल रक्षा मंत्री से मिला

प्रतीकात्मक फोटो.

लेह:

लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी से नई दिल्ली में मुलाकात की. आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, शिष्टमंडल ने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों के लिए भूमिगत बंकर बनाने सहित तमाम मांगों से मंत्रियों को अवगत कराया.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

उन्होंने बताया कि शिष्टमंडल ने चीन से सटी सीमा पर पाबंदियों में स्थानीय लोगों के लिए नरमी लाने का अनुरोध किया ताकि वह सीमा के पास के मैदानों में अपने पशुओं को चराने ले जा सकें.

प्रवक्ता ने कहा कि शिष्टमंडल में लद्दाख स्वायत हिल विकास काउंसिल के नव-निर्वाचित प्रमुख-सह-सीईओ ताशी ग्यालसन भी शामिल थे. यह छठवें लद्दाख स्वायत हिल विकास काउंसिल के निर्वाचित सदस्यों का पहला दौरा था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here